WI vs Italy T20 WC 2026: ICC T-20 वर्ल्डकप के 37वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जिसमें इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 165 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी इटली टीम ने 18 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
इटली टीम 123 रन पर ही धारासाही
टारगेट का पीछा करने उतरी इटली टीम से बेन मैनेंटी ने 26 रन, जेजे स्मट्स ने 24 रन, एंथोनी मोस्का ने 19 रन और ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन बनाकर आउट हो गए। बाकी 7 बैटर्स 10 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
वेस्टइंडीज की ओर से शमार जोसेफ ने 4 विकेट और मैथ्यू फोर्ड ने 3 विकेट चटकाएं। वहीं गुडाकेश मोती ने 2 विकेट और अकील हुसैन ने 1 विकेट लिया।
वेस्टइंडीज को मिली लगातार चौथी जीत
पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज से शाई होप ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 गेंद में 6 चौके, 4 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 24 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 24 रन और मैथ्यू फोर्ड 16 रन बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए।
इटली की ओर से क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने 2-2 विकेट झटके। वहीं अली हसन और थॉमस ड्राका को 1-1 विकेट मिला।
दोनों टीमों के प्लेइंग 11
इटली
हैरी मैनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगमागे, थॉमस ड्राका, अली हसन।
वेस्टइंडीज
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
