WI and Zim Cricketer Stuck India: T20 वर्ल्ड कप 2026 से वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों टीमें बाहर हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी दोनों टीमें अपने देश वापस नहीं लौट पाएं क्योकि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से एशिया का एयरस्पेस बंद है। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों का रुट एशिया एयरस्पेस से ही है।

बता दें कि, इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद से दुबई से जाने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। ऐसे में कई लोग फंस गए हैं। इसी वजह से जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के प्लेयर यहीं इंडिया में हैं। वो होटलों में रुके हुए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था की वजह से उड़ानें रद्द
CWI(क्रिकेट वेस्टइंडीज) ने 2 मार्च को ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि- ‘मिडिल ईस्ट देशों में सैन्य गतिविधियों और सुरक्षा खतरों के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट रूट्स को डायवर्ट और रद्द करना पड़ा। प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए उनकी यात्रा को टाल दिया गया है। बोर्ड अब ICC और सरकार से मिलकर सुरक्षित वापसी के रास्ते ढूंढ रहा है।’
जिम्बाब्वे के प्लेयर्स 2 मार्च को होने वाले थे रवाना
1 मार्च को जिम्बाव्बे टीम ने अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला उसके बाद वो दूसरे दिन 2 मार्च को 4.30 बजे वो इंडिया से जिम्बाब्वे के लिए रवाना होने वाले थे। टीम की फ्लाइट दिल्ली से दुबई के लिए बुक थी। लेकिन एयरस्पेस बंद होने की वजह से जिम्बाब्वे टीम को दिल्ली के होटल में रुकना पड़ा।

वहीं वेस्टइंडीज टीम कोलकाता के होटल में रुकी हुई है।
पाकिस्तान कर चुका है वापसी
पाकिस्तान अपना आखिरी मैच श्रीलंका के साथ खेलने के बाद अपने देश वापस लाहौर लौट चुका है। वहीं टीम श्रीलंका एयरलाइंस की फ्लाइट से कोलंबो के लाहौर पहुंची है।
ICC का बयान
ICC ने कहा कि- ‘कई प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ की कनेक्टिंग फ्लाइट्स दुबई से हैं। एयरस्पेस बंद होने के कारण उन्हें घर भेजने में परेशानी हो रही है। इसके लिए अलग से ट्रैवल सपोर्ट डेस्क भी एक्टिव कर ली है, ताकि टीमों की परेशानी कम की जा सके।’
