Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Fear of Marriage in Youth: आजकल के युवा शादी से क्यों भाग रहे हैं? जानिए नई पीढ़ी की सोच…
  • Lifestyle

Fear of Marriage in Youth: आजकल के युवा शादी से क्यों भाग रहे हैं? जानिए नई पीढ़ी की सोच…

Hema Gupta July 11, 2025

Fear of Marriage in Youth: कभी भारतीय संस्कृति में शादी को ‘सात जन्मों का बंधन’ माना जाता था, वहीं आज की पीढ़ी इसे ‘बंधन’ के बजाय ‘बाधा’ मान रही है। पिछले कुछ वर्षों में ये ट्रेंड बहुत तेजी से बदल रहा है। “शादी के बाद तो जिंदगी खत्म हो जाती है…”, “शादी ही बर्बादी” , “सिंगल रहो, मस्त रहो…”, “शादी क्यों करें, जब सबकुछ बिना शादी के भी मिल सकता है…”इन जैसे संवाद आजकल के युवाओं की जुबान पर आम हो चले हैं।

Read More: Tea During Periods: दर्द से दे राहत या सेहत के लिए खतरा? जानिए सच…

रिपोर्ट्स और सर्वे भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारत में युवा शादी से कतराने लगे हैं, और इसके पीछे सामाजिक, आर्थिक, मानसिक और वैचारिक कई वजहें हैं।

शादी से दूर होते युवा – क्या कहता है डेटा?

सूत्रो के अनुसार, रिपोर्ट के मुताबिक 2015-16 की तुलना में 2020-21 में शादी की औसत उम्र बढ़ी है। पुरुषों के लिए यह उम्र अब 29 साल के करीब है और महिलाओं के लिए 25 साल।

लोकलस सर्च की 2023 की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के 18 से 35 वर्ष के 36% युवा “शादी न करने” के पक्ष में हैं, जबकि 24% “लेट मैरिज” के।

रिपोर्ट के अनुसार, शहरी भारत में अब हर पांचवां युवा ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ को शादी से बेहतर विकल्प मानता है।

करियर प्राथमिकता में – शादी पीछे छूट गई

आज के युवा पहले अपने करियर को सेट करना चाहते हैं। अच्छी जॉब, स्टार्टअप शुरू करना, विदेश में पढ़ाई करना जैसे सपनों की लिस्ट लंबी है। वे मानते हैं कि शादी इन सपनों के बीच एक ‘डायवर्जन’ है।

कई लड़कियों का मानना है, शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती है, और फिर उन्हें अपने करियर बनाने या शुरु करने का वक्त नहीं मिलता और कुछ लड़कियों के ससुराल वाले नौकरी के लिए सपोर्ट नहीं करते हैं। तो कईयों के बच्चे और सामाजिक जिम्मेदारियां उनके करियर के आढ़े आने लगती है।

पैरेंट्स का अनुभव बना डर का कारण…

कई युवाओं ने अपने माता-पिता की असफल शादी या झगड़े देखते हैं। इससे शादी को लेकर एक नकारात्मक धारणा बन गई है। वे सोचते हैं कि अगर हमारे पैरेंट्स खुश नहीं हैं, तो हम कैसे होंगे?

मानसिक स्वास्थ्य और स्वतंत्रता की चिंता..

शादी के बाद की सामाजिक अपेक्षाएं—जैसे बच्चे पैदा करना, ससुराल के साथ सामंजस्य बनाना, आर्थिक जिम्मेदारी—युवाओं को मानसिक रूप से डराती हैं। वे आजाद रहना चाहते हैं, अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं।

इसके अलावा, आजकल मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ी है। युवा मानसिक शांति को सबसे ऊपर रखते हैं, और उन्हें लगता है कि शादी उस शांति में खलल डाल सकती है।

रिश्तों में अस्थिरता और भरोसे की कमी…

डेटिंग ऐप्स की भरमार और रिश्तों में तेजी से बदलाव ने भी युवाओं का शादी से भरोसा उठाया है। Tinder, Bumble जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रिश्ते आसानी से बनते और टूटते हैं। इससे ‘परमानेंट रिलेशनशिप’ की सोच धुंधली हो गई है।

साथ ही अपने आस – पास मैटरनल ऑफेयर्स का होना भी शादी करने से रोकता हैं। ये डर लगना कि कहीं उनका पार्टनर भी ऐसा हुआ तो?

एक सर्वे के अनुसार, 50% युवा “कमिटमेंट” से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि आज का रिलेशन कल नहीं रहेगा।

बढ़ती जिम्मेदारियां और खर्चे भी कारण..

महंगाई, घर के लोन, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जिम्मेदारियों के कारण भी युवा शादी को टालते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में शादी के बाद परिवार चलाने की औसत वार्षिक लागत ₹4.5 लाख बताई गई है, जो एक मिडिल क्लास नौकरीपेशा के लिए भारी बोझ बन सकती है।

जो प्राइवेट जॉब करते हैं, उनकी इनकम कम और मेहनत ज्यादा होती है, जिससे उन्हें लगता है कि वो खुद का खर्च पूरा नहीं कर पा रहें तो वो अपने वीवी बच्चो को कैसे संभालेंगे।

सोशल मीडिया और ग्लोबल इन्फ्लुएंस का असर..

Netflix, YouTube, Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इंडिपेंडेंट लाइफ को बढ़ावा देने वाली कहानियां युवाओं के मन को प्रभावित करती हैं। वे अब ‘सेटल होना’ नहीं, बल्कि ‘सेल्फ फुलफिलमेंट’ को ज्यादा अहमियत देते हैं। सब लोग अपने पैरो पर खड़े होना चाहते हैं।

शादी के बदलते फॉर्मेट – लिव-इन और कॉम्पैनियनशिप…

अब लिव-इन रिलेशनशिप को लोग शादी के विकल्प के रूप में अपनाने लगे हैं। उनका तर्क है कि बिना कानूनी जिम्मेदारियों के भी दो लोग साथ रह सकते हैं।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Mohan Yadav Ujjain Indore Visit: प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव का उज्जैन-इंदौर दौरा आज,कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Next: ENG vs IND 3rd Test: पहले दिन इंग्लैंड का स्कोर 251/4, जो रूट 99 पर नाबाद लौटे…

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.