Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Gym Trainers Recommend Paneer: जिम ट्रेनर क्यों देते हैं पनीर खाने की सलाह? जानिए इस सुपरफूड से जुड़ी पूरी जानकारी…
  • Lifestyle

Gym Trainers Recommend Paneer: जिम ट्रेनर क्यों देते हैं पनीर खाने की सलाह? जानिए इस सुपरफूड से जुड़ी पूरी जानकारी…

Hema Gupta June 30, 2025

Gym Trainers Recommend Paneer: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना हर किसी की प्राथमिकता बन गया है। लोग जिम जाकर वर्कआउट करते हैं, पर्सनल ट्रेनर से सलाह लेते हैं और खानपान में बदलाव लाते हैं। फिटनेस की दुनिया में एक चीज लगभग हर जिम ट्रेनर की सलाह में कॉमन होती है — पनीर (Paneer)।

Read More: Real vs Fake Paneer: जानिए कैसे करें ? असली और नकली पनीर की पहचान…

लेकिन आखिर क्या वजह है कि पनीर को इतना अहम माना जाता है? क्या यह सच में मसल्स बढ़ाने और वजन कम करने में मदद करता है? इस लेख में हम पनीर से जुड़ी तमाम जानकारियां देंगे — पोषण से लेकर इसके फायदे, किसे कितनी मात्रा में खाना चाहिए ।

कैसे बनता हैं पनीर?

पनीर एक डेयरी उत्पाद है जिसे दूध को फाड़कर (आमतौर पर नींबू का रस या सिरका मिलाकर) तैयार किया जाता है। यह भारतीय व्यंजनों का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन अब यह हेल्थ और फिटनेस इंडस्ट्री में भी काफी लोकप्रिय हो गया है। इसमें प्रोटीन, वसा , कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन B12 की भी अच्छी मात्रा होती है।

जिम ट्रेनर क्यों देते हैं पनीर खाने की सलाह?

उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन स्रोत…

पनीर को ‘कम्प्लीट प्रोटीन’ कहा जाता है क्योंकि इसमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। मांसाहारी लोगों के लिए चिकन और अंडा जितना अहम है, शाकाहारी लोगों के लिए पनीर उतना ही महत्वपूर्ण है। यह मसल्स रिकवरी और ग्रोथ में मदद करता है, खासतौर पर वेट ट्रेनिंग करने वालों के लिए।

Real vs Fake Paneer
 

धीमे पचने वाला प्रोटीन…

पनीर में कैसिइन प्रोटीन होता है, जो धीरे-धीरे पचता है। यही कारण है कि ट्रेनर अक्सर इसे रात में खाने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर सोते समय भी मांसपेशियों की मरम्मत करता रहे।

सस्ता और आसानी से उपलब्ध…

विदेशी सप्लीमेंट्स जैसे व्हे प्रोटीन या BCAA की तुलना में पनीर बहुत सस्ता और घरेलू विकल्प है। यह हर शहर, गांव और कस्बे में आसानी से उपलब्ध होता है।

मसल्स गेन और फैट लॉस दोनों के लिए उपयोगी…

पनीर हाई प्रोटीन और लो कार्ब वाला फूड है, इसलिए यह एक ही समय में मसल्स गेन और फैट लॉस के लिए उपयुक्त है। अगर इसे सही मात्रा में खाया जाए तो यह वजन घटाने वालों और मसल्स बढ़ाने वालों दोनों के लिए फायदेमंद है।

पनीर खाने का सही समय और तरीका…

1. सुबह के नाश्ते में…

यदि आप मांसपेशियों का निर्माण करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में पनीर खाना लाभदायक होता है। आप इसे रोटी के साथ या सादा खा सकते हैं।

2. वर्कआउट के बाद…

हालांकि व्हे प्रोटीन तेजी से पचता है और वर्कआउट के बाद के लिए बेहतर माना जाता है, फिर भी अगर आपके पास दूसरा विकल्प नहीं है, तो पनीर एक अच्छा बैकअप हो सकता है।

3. रात में सोने से पहले…

कैसिइन प्रोटीन धीरे पचता है और सोते समय भी शरीर को पोषण देता रहता है। इसलिए ट्रेनर रात में एक कटोरी पनीर खाने की सलाह देते हैं।

फिटनेस गोल के अनुसार पनीर का उपयोग…

मसल्स गेन के लिए – मसल्स बढ़ाने वाले लोग दिन में 100–150 ग्राम पनीर तक खा सकते हैं, बशर्ते कि बाकी डाइट संतुलित हो।

फैट लॉस के लिए – वजन कम करने वालों के लिए पनीर की मात्रा सीमित रखनी चाहिए — 50 से 100 ग्राम तक, वह भी लो फैट पनीर।

किन्हें पनीर से सावधानी बरतनी चाहिए?

1. यदि किसी को दूध से एलर्जी है या लैक्टोज पचाने में दिक्कत होती है, तो उन्हें पनीर से बचना चाहिए या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

2. हाई कोलेस्ट्रॉल वाले व्यक्ति – फुल-फैट पनीर में संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है, जो दिल के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में लो-फैट वर्जन ही लेना चाहिए।

3. किडनी रोगी – प्रोटीन की अधिकता किडनी पर दबाव डाल सकती है, इसलिए इस वर्ग को किसी भी हाई प्रोटीन फूड से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

क्या पनीर से मोटापा बढ़ता है?

यह एक गलतफहमी है कि पनीर खाने से वजन बढ़ता है। सच्चाई यह है कि अगर इसे अधिक मात्रा में और बिना संतुलित डाइट के खाया जाए, तो कोई भी चीज वजन बढ़ा सकती है।
लेकिन यदि आप नियंत्रित मात्रा में पनीर को अपनी डायट में शामिल करते हैं और नियमित एक्सरसाइज करते हैं, तो पनीर वजन नहीं बढ़ाता बल्कि वजन कम करने में भी मदद कर सकता है।

पनीर बनाम टोफू: कौन बेहतर है?

आजकल कई लोग पनीर के विकल्प के रूप में टोफू (सोया पनीर) का भी सेवन करते हैं। टोफू कम वसा और कैलोरी वाला होता है और शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

हालांकि, पनीर की तुलना में टोफू में कैसिइन नहीं होता, इसलिए सोने से पहले पनीर ज्यादा असरदार माना जाता है।

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Haridwar NEWS: भारी बारिश से हरिद्वार के भीमगोडा मंदिर में भूस्खलन, पौराणिक शिवलिंग क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं में आक्रोश।
Next: Raja On Shweta’s Allegation: श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा ने किए बड़े खुलासे, तलाक की बताई असली वजह!

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.