WHO IS SONU: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की सादगी सब के सिर चढ़कर बोल रही है, ये हम नहीं कहते बल्कि उचाना में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की अगुवाई में हुई उचाना विकास रैली में सीएम नायब सिंह सैनी के साथ कुछ देर हेलिकॉप्टर में बैठे घसो के सोनू एवं उसके परिवार का कहना है.

कर्मचारी उसे हेलिकॉप्टर तक लेकर गए
WHO IS SONU: जब उचाना से वापिस फतेहाबाद रैली के बाद हेलिकॉप्टर में जाने के लिए गाड़ी से उतर कर जा रहे थे तो दूर खड़े घसो के सोनू ने आवाज दी कि ताऊ सैनी मेरे को भी जहाज में बैठ ले, सीएम के कान में ये आवाज पड़ी तो सोनू की तरफ इशारा किया. इस पर वहां मौजूद कर्मचारी उसे हेलिकॉप्टर तक लेकर गए.
सोनू की मां शांति देवी ने कहा कि उचाना में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की ओर से आयोजित विकास रैली में सीएम नायब सिंह सैनी को सुनने, देखने के लिए सोनू गया था.
WHO IS SONU: किसी ने हमारा कुछ नहीं किया
सोनू कहता है कि मेरा काम तो ताऊ (सीएम नायब सिंह सैनी) ही करेगा. मैंने कहा कि तेरे ताऊ पर ही करवा लेना क्या करवाएगा. घर पर लड़ झगड़ कर 200 रुपए लेकर गया था. मैंने कहा कि तेरे ताऊ पर ही करवा लेना काम तो सोनू बोला आज ताऊ से मिलकर आउंगा. ताऊ ही मिल गया भाग्य से. सोचा भी नहीं था ऐसा होगा. इतनी खुशी हुई है जो बता नहीं सकते. मुख्यमंत्री से मिलना तो दूर पास आकर देखे भी नहीं थे कभी. हेलिकॉप्टर जिंदगी में कभी देखा नहीं था. किसी ने हमारा कुछ नहीं किया है.
पूरा परिवार उनके साथ
सीएम से कहा कि बहुत सारे पेपर दे दिए, लेकिन नंबर नहीं पड़ा है. नौकरी लगे है, लेकिन इस सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची युवा नौकरी लग रहे हैं, इससे हम खुश है. 2014 में भाजपा के साथ जुड़े थे. काम करवाने के लिए ताऊ बीरेंद्र सिंह के पास दिल्ली गए थे. मैं रेल में गया था, लेकिन जो आदमी मेरे लिए गए थे, वो गाड़ी लेकर गए थे. 10 हजार रुपए मेरा खर्च आया था. सैनी सरकार के साथ दिल से जुड़े है. पूरा परिवार उनके साथ है.
