मां ने खैलते पानी में डाला मासूम का हाथ,दादी ने की शिकायत

MP CRIME: मध्यप्रदेश के मुरैना में छोटी सी गलती के कारण खुद की मां हैवान बन गई। मां ने अपनी ही मासूम बेटी का हाथ खौलते हुए पानी में डाल दिया। साथ ही उसे मारा भी।
MP CRIME: कुत्ता दूध पी गया तो मासूम का हाथ खौलते पानी में डाला
पांच साल की मासूम बेटी की बेरहम मां ने पहले पिटाई की फिर खौलते पानी में उसका हाथ डाल दिया। जिससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। बेटी का कसूर इतना था कि मां के कहने के बाद घर का दरवाजा बंद करना भूल गई थी। इस कारण कुत्ता घर की रसोई में रखा दूध पी गया।
MP CRIME: दादी ने थाने में की शिकायत
मौके पर मौजूद गुलाबो ने मासूम को उसकी मां के पास हटाया और नजदीकी थाने जाकर प्रियंका के खिलाफ शिकायत की। गुलाबो जाटव की शिकायत पर कैलारस पुलिस ने प्रियंका जाटव के खिलाफ बेटी को प्रताड़ित करने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है।
