खेल मंत्री का इस्तीफा
तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। मेसी टूर में राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और विधाननगर पुलिस आयुक्त मुकेश कुमार को मुख्य सचिव ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं बिधाननगर के DC को निलंबित कर दिया गया है।
অরূপ বিশ্বাসের আর্জিকে ইতিবাচকভাবে গ্রহণ করে মুখ্যমন্ত্রীর সিদ্ধান্ত, তদন্ত চলাকালীন সময়টাতে ক্রীড়া দপ্তর তিনি নিজে দেখভাল করবেন। pic.twitter.com/txVk0SgAf2
— Kunal Ghosh (@KunalGhoshAgain) December 16, 2025
Sports Minister Resigns Messi Tour: ममता खुद संभालेंगी पद
13 दिसंबर को साल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ और अव्यवस्था की घटना के बाद उन्होंने CM ममता को इस्तीफे की पेशकश की थी। नया खेल मंत्री बनाए जाने तक ममता खुद ये पद संभालेंगी।

CM का सख्त एक्शन
इधर, स्टेडियम की घटना पर CM ने सख्त एक्शन लिया है। मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय SIT गठित की गई। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय होगी। सॉल्ट लेक स्टेडियम के CEO डी.के. नंदन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस ली गई हैं।
क्या है मामला?
Sports Minister Resigns Messi Tour: दरअसल, अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी 3 दिन के इंडिया टूर पर आए थे। 13 दिसंबर की रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें सॉल्ट लेक स्टेडियम में 1 घंटा रुकना था, लेकिन वे 22 मिनट बाद ही वहां से निकल गए । इससे गुस्साए फैंस ने कुर्सियां फेंककर तोड़फोड़ की थी। इससे कारण भगदड़ जैसे हालात भी बन गए।
Messi का दीदार नहीं होने पर भड़कें फैंस, तोड़ी कुर्सियां, ऑर्गेनाइजर गिरफ्तार
Messi Fans Outrage: अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए। उनके साथ अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल और उरुग्वे के लुईस सुआरेज भी हैं। GOAT इंडिया टूर के पहले चरण के दौरान सभी प्लेयर कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। जहां वे फैंस से मिले। लेकिन करीब 22 मिनट में ही निकल गए।

मेसी रात करीब 2:26 बजे कोलकाता पहुंचे थे। सुबह शहर में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया और करीब 11:30 बजे वे साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। जहां नेताओं, पूर्व फुटबॉलर्स, कोच और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने उन्हें घेर लिया। पूरी खबर…
