Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Weight Lifting vs Cardio for fitness: आपके फिटनेस के लिए क्या है बेहतर?
  • Lifestyle

Weight Lifting vs Cardio for fitness: आपके फिटनेस के लिए क्या है बेहतर?

Hema Gupta May 13, 2025

Weight Lifting vs Cardio for fitness: स्वस्थ जीवनशैली के लिए शारीरिक व्यायाम जरूरी है, और इसमें दो प्रमुख एक्सरसाइज है, पहला वेट लिफ्टिंग (Strength Training) और कार्डियो (Cardiovascular Exercise)। हालांकि दोनों ही प्रकार की एक्सरसाइज अपने-अपने फायदे प्रदान करते हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि किसे प्राथमिकता दी जाए: वेट लिफ्टिंग या कार्डियो? आज हम इस लेख में दोनों के फायदे नुकसान के बारें में बताएंगे।

Read More: Kangana Ranaut Dance Video: कंगना ने जयपुर में मोर के साथ किया डांस, वीडियो वायरल…

Weight Lifting vs Cardio for fitness: वेट लिफ्टिंग क्या है?

इसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी कहते है, जिसमें आप वजन (जैसे डंबल, बारबेल, मशीन आदि) का उपयोग करके मसल्स को टोन करते हैं। यह आपके शरीर की ताकत बढ़ाने, मसल्स को मजबूत करने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने के लिए प्रभावी होता है।

वेट लिफ्टिंग के फायदे…

मसल्स और हड्डियों को बनाए मजबूत…

वेट लिफ्टिंग आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है और हड्डियों की घनता में सुधार करता है, जो उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों की ताकत को बनाए रखने में मदद करता है।

वजन घटाने में मदद करें…

वेट लिफ्टिंग से मसल्स में मजबूती आती है, जिससे आपका बासल मेटाबॉलिक रेट (BMR) बढ़ता है। इसका मतलब यह है कि आप अधिक कैलोरी जलाते हैं, यहां तक कि आराम की स्थिति में भी। यह वजन घटाने के लिए बेहद प्रभावी होता है।

Body Composition) को बेहतर बनाएं..

वेट लिफ्टिंग से मांसपेशियां बढ़ती हैं और शरीर में फैट की मात्रा घटती है, जिससे शरीर की संरचना में सुधार होता है। यह आपको एक टोंड और एथलेटिक लुक दे सकता है।

कार्डियो (Cardio) क्या है?

कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज या कार्डियो वह प्रकार का व्यायाम है, जिसमें आपका दिल और श्वसन तंत्र (lungs) सक्रिय होते हैं। इसमें दौड़ना, तैरना, साइकिल चलाना, वॉकिंग, योग, एरोबिक्स आदि शामिल हैं। यह व्यायाम सामान्यतः शरीर के ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है और दिल की धड़कन को बढ़ाता है।

कार्डियो के फायदे..

दिल और श्वसन तंत्र को मजबूत बनाएं..

कार्डियो का मुख्य उद्देश्य दिल और फेफड़ों को स्वस्थ रखना है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है, रक्तचाप को नियंत्रित करता है और हृदय रोगों का खतरा कम करता है।

वजन घटाने में करें मदद…

कार्डियो कैलोरी बर्न करने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो वजन घटाने के लिए नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद…

कार्डियो न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी फायदेमंद है। यह तनाव कम करने, चिंता को नियंत्रित करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह एंडोर्फिन का उत्पादन करता है, जो एक प्राकृतिक खुशी का अहसास दिलाता है।

ऊर्जा स्तर को बढ़ाए…

नियमित कार्डियो एक्सरसाइज से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है, जिससे दिनभर की गतिविधियों में सक्रियता बनी रहती है। इसके परिणामस्वरूप आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से अधिक प्रोडक्टिव महसूस करते हैं।

क्या अंतर है वेट लिफ्टिंग और कार्डियो में ?

1. उद्देश्य

वेट लिफ्टिंग से मसल्स बनती है और शक्ति बढ़ाने पर केंद्रित है।

कार्डियो का उद्देश्य दिल और श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखना और कैलोरी बर्न करना है।

2. कैलोरी बर्न

वेट लिफ्टिंग में कैलोरी बर्न होती है, लेकिन यह ज्यादातर ताकत और मसल्स बिल्डिंग पर केंद्रित होता है।

कार्डियो वर्कआउट्स (जैसे दौड़ना, साइकिल चलाना) अधिक कैलोरी बर्न करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

3. स्वास्थ्य लाभ

वेट लिफ्टिंग हड्डियों को मजबूत बनाने, मसल्स को टोन करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद करता है।

कार्डियो दिल और श्वसन तंत्र को मजबूत करता है, रक्तचाप को नियंत्रित करता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

4. समय और प्रयास

वेट लिफ्टिंग को कम समय में अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है, क्योंकि यह कम सेट्स और अधिक वजन के साथ किया जाता है।

कार्डियो लंबे समय तक किया जा सकता है, लेकिन यह अधिक समय लेता है क्योंकि इसे 30-60 मिनट तक लगातार किया जाता है।

क्या बेहतर- वेट लिफ्टिंग या कार्डियो?

यह आपकी जरुरत या पसंद पर निर्भर करता है। अगर आपका उद्देश्य मसल्स बिल्डिंग, शरीर की संरचना में सुधार और ताकत बढ़ाना है, तो वेट लिफ्टिंग आपके लिए बेहतर हो सकती है। वहीं अगर आपका उद्देश्य वजन घटाना, दिल और श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखना और मानसिक शांति पाना है, तो कार्डियो एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यदि आपका उद्देश्य वजन घटाना है, तो दोनों प्रकार के व्यायाम लाभदायक है। वेट लिफ्टिंग से मसल्स बढ़ती हैं, जिससे आप अधिक कैलोरी बर्न करते हैं, जबकि कार्डियो से आप सीधे कैलोरी बर्न करते हैं और शरीर के चर्बी को घटाते हैं। इसलिए, इन दोनों को मिलाकर एक संतुलित वर्कआउट प्लान बनाना सबसे अच्छा होगा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Lucky Fish for Home Aquarium Vastu: कौन सी मछली आपके घर के लिए भाग्यशाली है? जानिए सुख-समृद्धि लाने वाले एक्वेरियम का रहस्य…
Next: MP CM MOHAN: प्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा के लिए वाहनों की फिटनेस की जांच अभियान आज से, सीएम ने दिए निर्देश

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.