दूल्हे के भाई समेत दो की मौत, 5 लोग घायल

MP NEWS: खरगोन में रविवार सुबह बारातियों से भरी कार डायवर्सन रोड क्रॉसिंग पर स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो लोगों की मौत हुई है, वहीं पांच घायल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MP NEWS: बारीतियों की वेन एसडीएम की गाड़ी से टकराई
मध्यप्रदेश के खरगोन में बारातियों से भरा वाहन डायवर्सन रोड क्रॉसिंग पर स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो लोगों की मौत हुई है, वहीं पांच घायल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MP NEWS: तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा घटना में घायल जगदीश प्रजापत ने बताया कि हम लोग डालकी से बुरहानपुर शादी में जा रहे थे। जवाहर मार्ग से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने हमारी वैन को टक्कर मार दी। हमारी गाड़ी में छह लोग सवार थे। बाराती तीन कारों में सवार थे। एक कार आगे निकल गई थी। जो वैन हादसे का शिकार हुई, वो बीच में चल रही थी। इस कार में दूल्हा नहीं था।
MP NEWS: 6 घायलों का इलाज जारी
हादसे में स्कॉर्पियो ड्राइवर समेत 6 लोग घायल सड़क हादसे में बारातियों से भरी वैन में सवार 4 लोग और स्कॉर्पियों का ड्राइवर घायल हुआ है। इसमें धर्मेंद्र पिता अमीचंद, राधाबाई पति कैलाश, कैलाश पिता राजाराम, जगदीश पिता अमिचंद शामिल है। ये सभी लोनारा, डालकी और टांडाबरूड गांव के हैं। स्कॉर्पियो के ड्राइवर साबिर पिता आमिर खान को भी चोट आई है।
