राजस्थान में बारिश का 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 6 सितंबर को 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर आज सुबह भूस्खलन हुआ। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
राजस्थान में बारिश का 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। इस मानसून सीजन में एक जून से 5 सितंबर तक औसतन 607.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पूरे सीजन में 435.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 2011 से 2023 तक कभी भी 600 मिमी बारिश नहीं हुई है।

राजस्थान के कई बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। बीसलपुर बांध के गेट आज खोल दिए जाएंगे। 2004 के बाद से, बीसलपुर बांध के द्वार केवल 6 बार (2004, 2006, 2014, 2016, 2019, 2020) खोले गए हैं।
मध्य प्रदेश में एक जून से 5 सितंबर तक 904.9 मिमी बारिश हुई है। यह वार्षिक मानसून औसत से 10% अधिक है। इस अवधि के दौरान राज्य में सामान्य रूप से 823.9 मिमी बारिश होती है।
आंध्र प्रदेश में स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव हो गया है। विजयवाड़ा में स्थिति सबसे खराब है। सड़कें और घर पानी में डूब गए हैं। राज्य में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 लाख से अधिक लोगों ने अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है।
बाढ़ के कारण 3,973 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। केंद्र सरकार ने राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की 30 टीमें और हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। सेना की भी मदद ली जा रही है।
7 सितंबर को 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, असम, मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
