Weather update Thunderstorm rain delhi up mp chhattisgarh : महाराष्ट्र का अकोला 44.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर, दिल्ली में भी तूफान का खतरा
Weather update Thunderstorm rain delhi up mp chhattisgarh : दिल्ली, 3 मई 2025: मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत 19 राज्यों में चक्रवात का अलर्ट है। राजस्थान में धूल भरी आंधी आ सकती है। इसके अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना है।
शनिवार के लिए भी तूफान का अलर्ट
दिल्ली में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश के बाद मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी तूफान का अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम के बावजूद शुक्रवार को महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 43° से 44° के बीच दर्ज किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 44.9 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।
बिजली गिरने और पेड़ गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मृत्यु
इससे पहले दिल्ली एनसीआर, यूपी और छत्तीसगढ़ में आंधी, बारिश, बिजली गिरने और पेड़ गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 4 4 तथा छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की जान गई है।
कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान
इस मौसम की स्थिति लगभग एक सप्ताह तक जारी रह सकती है। तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। इसके बाद मई में उत्तर भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है।
तूफान जैसी स्थितियाँ
विशेषज्ञों ने कहा कि नमी और हवा बढ़ने से उत्तर भारत में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश का कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और हवाएं थीं। विभिन्न मौसम प्रणालियों के संयोजन के कारण तूफान जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हुईं।
शुक्रवार की सुबह राजधानी में तूफान आया, हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। यह 1901 के बाद से मई में राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे में हुई दूसरी सबसे अधिक बारिश है। खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली दो उड़ानों को जयपुर और एक को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। 500 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं।
Raed More:- UP में गंगा एक्सप्रेसवे पर पहली नाइट लैंडिंग: राफेल, सुखोई, जगुआर ने दिखाई ताकत
Click this:- Download Our News App For Latest Update and “Follow” whatsapp channel
Watch Now:- कुर्सी पर बैठाकर डांसर को चूमने चला BJP नेता!
