15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, हिमाचल में हाईवे पर 2 फीट बर्फ
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सर्दी का कहर बढ़ा
Weather Update:- हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। मनाली में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर दो फीट बर्फ जमा हो गई, जिसके कारण सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। गोंदला में 42 सेंटीमीटर और नगरोटा सूरियां में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट
मध्य प्रदेश में शुक्रवार से दिन के तापमान में गिरावट आ गई है। कई शहरों में पारा 2 डिग्री नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट की भविष्यवाणी की है। शनिवार को भोपल और ग्वालियर में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि इंदौर और उज्जैन में मौसम साफ रहेगा।
राजस्थान में सर्दी की वापसी
राजस्थान में मौसम में बदलाव आया है, जिसके चलते रात में ठंड फिर बढ़ गई है। हनुमानगढ़, गंगानगर, और नागौर जैसे शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। दिन के तापमान में गिरावट के बाद सर्दी का असर और बढ़ गया है। फरवरी के अंत में मौसम में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
कश्मीर में फिर बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार,
25 से 28 फरवरी तक कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
इस साल कश्मीर का सर्दी का मौसम अधिकांशत:
शुष्क रहा है, और जनवरी-फरवरी में 80% कम बारिश हुई है।

Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
Weather Update : सावधानी बरतें
मौसम विभाग के अनुसार, 15 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है,
जिससे जलभराव और सड़कों पर फिसलन का खतरा बढ़ सकता है।
नागरिकों को सुरक्षित रहने और मौसम के अनुसार अपनी यात्रा योजनाएं बनाने की सलाह दी जाती है।
