कश्मीर के नौ जिलों में पारा शून्य से नीचे, जोजिला में सबसे कम -19 डिग्री सेल्सियस
जम्मू-कश्मीर में बढ़ती ठंड के चलते पारा माइनस तक लुढ़क गया है. जम्मू के दो जिलों और कश्मीर के नौ जिलों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। जोजिला सबसे ठंडा है, जिसका तापमान -19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
शोपियां में न्यूनतम तापमान -4.5 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और बांदीपोरा में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में भी पारा -2.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंजाब में आदमपुर मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा शहर रहा जहां तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में आज सुबह सात दशमलव एक डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही। मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा। बढ़ते कोहरे के कारण उत्तर रेलवे ने 28 फरवरी तक 77 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें से 36 ट्रेनें दिल्ली डिवीजन की हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा समेत 17 राज्यों में आठ-नौ दिसंबर को कोहरा छा जाएगा। जिससे महाद्वीपीय राज्यों में ठंड बढ़ेगी।
कर्नाटक के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई। रविवार को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।
