weather update rajasthan alert 2025 : 14 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी
weather update rajasthan alert 2025 : मेरठ में तूफान बना काल, दो घर गिरे: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों में दो मकान ढह गए। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसकी 9 महीने की बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। करीब 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं लखनऊ में शनिवार तड़के 3 बजे तूफान आया, जिससे सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल धराशायी हो गए। कई रास्ते बंद हो गए।
🔥 राजस्थान-मध्य प्रदेश में हीटवेव अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तेज गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के खजुराहो, गुना और नौगांव में शुक्रवार को पारा 44°C के पार पहुंच गया। शनिवार को तापमान 42.5°C और रविवार को 43.1°C तक पहुंचने की संभावना है। मध्यप्रदेश के 5 जिलों में लू चलने की चेतावनी है।
❄️ जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ओले और बारिश से तबाही
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से कई घरों को नुकसान हुआ है। कई परिवार बेघर हो गए हैं। इधर, हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार से खराब मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।
🌩️ दिल्ली में आंधी और हल्की बारिश से राहत
शुक्रवार शाम दिल्ली के नरेला, पीतमपुरा और मयूर विहार सहित कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा चली। इससे तापमान में गिरावट आई।
-
पूसा में तापमान 36°C से गिरकर 27°C हो गया।
-
पीतमपुरा और मयूर विहार में तापमान 37°C से गिरकर 27°C हो गया।
हालांकि अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 25.6°C रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने आंशिक बादल, तेज हवा (40-60 किमी/घंटा) और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
⚠️ 14 राज्यों में अलर्ट
बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और नॉर्थ ईस्ट समेत 14 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। लोगों को गैर जरूरी यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
Read More:-Abhinav Shukla Criticizes Asim Riaz: ‘ना दिमाग है ना सही रवैया’ रुबीना के सपोर्ट में पति अभिनव…
Click this:- Download Our News App For Latest Update and “Follow” whatsapp channel
Watch Now:- Nation Mirror Exclusive: ग्राउंड जीरो पर पहुंचा Nation Mirror
