weather-update-in-hindi-mp-rajasthan-rain-imd

Weather Update in Hindi : हिमाचल में बर्फबारी, पहाड़ों में ठंड

By : Shital Sharma
Weather Update in Hindi : हिमाचल में बर्फबारी, पहाड़ों में ठंड

 राजस्थान-मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक नहीं होगी बारिश; 

मौसम विभाग ने आज देश के किसी भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। राजस्थान में अगले चार दिनों तक बारिश नहीं होगी। राज्य में इस मानसून सीजन में अब तक 59 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश में ग्वालियर और इंदौर समेत 12 जिलों में बुधवार को बारिश हुई। हालांकि मप्र में आज बारिश की संभावना नहीं है। अगले चार दिनों तक केवल बादल छाए रहेंगे। गंगा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बिहार में 76 सरकारी स्कूल अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे।

Weather update india hindi daily rain flood

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से लाहौल-स्पीति और किन्नौर के तापमान में काफी गिरावट आई है. पहाड़ियों पर ठंड बढ़ रही है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण बुधवार को 50 सड़कें बंद रहीं। राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हुई। एक जून से 17 सितंबर तक मानसून सीजन के दौरान बारिश में 18 फीसदी की कमी आई थी।

राज्य में 18 सितंबर तक 698.3 मिमी औसत वर्षा के मुकाबले 569.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस बीच, बारिश से जुड़ी घटनाओं में कुल 172 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 लोग अभी भी लापता हैं।

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ पश्चिम बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में बाढ़ के हालात हैं। यहां के बैराज और बांध भरे हुए हैं। बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। दामोदर घाटी निगम ने अपने बैराज से पानी छोड़ा है। जिससे अगले 2-3 दिनों तक स्थिति खराब रहने की संभावना है।

Weather Update in Hindi mp Rajasthan rain imd

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर