Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Weather Update IMD : MP में ठंड ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड, पहाड़ी राज्यों में 9 मार्च से बारिश और बर्फबारी
  • Top Story
  • देश-विदेश

Weather Update IMD : MP में ठंड ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड, पहाड़ी राज्यों में 9 मार्च से बारिश और बर्फबारी

Shital Sharma March 7, 2025

 हिमाचल प्रदेश में सूर्य देव ने दर्शन दिए, तापमान बढ़ा

Weather Update IMD : मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर ने मार्च में ठंड लगने से पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। राजगढ़, उमरिया-खजुराहो समेत 13 शहरों में तापमान 6 से 9.8 डिग्री रहा।

उधर, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। मंडी में अधिकतम तापमान में 7.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी से हुए भूस्खलन के कारण कई सड़कें अभी भी बंद हैं।

वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण-गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गर्मी और उमस बनी रहेगी। 9 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसकी वजह से 9 से 12 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Weather Update IMD : देश के राज्यों में मौसम का हाल

MP के 13 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

भोपाल और जबलपुर में मार्च में चली शीतलहर ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इन शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। राजगढ़, उमरिया-खजुराहो समेत 13 शहरों में तापमान 6 से 9.8 डिग्री रहा।

राजस्थान में आज से बढ़ेगा तापमान

उत्तर से आ रही हवा के कमजोर होने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। कल बाड़मेर के डूंगरपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। आज से हवा की दिशा में बदलाव के कारण तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। होली-धुलंडी तक प्रदेश के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

यूपी: 9 मार्च से आंधी-तूफान की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। पहाड़ों से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 48 घंटों में पारा 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

गुरुवार को आगरा और लखनऊ एयरपोर्ट पर हवा की रफ्तार 52 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। आज पछुआ हवा की गति कम है। 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम भी बदलने लगा है। प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा।

दो दिनों से अच्छी धूप निकल रही

Weather Update IMD: हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से अच्छी धूप निकल रही है। इसके बाद प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिली। पिछले 24 घंटों के दौरान धूप के कारण न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: BHOPAL CONVENTION CENTER: राजधानी में बनेगा ‘कन्वेंशन सेंटर’, 50 एकड़ जमीन की तलाश शुरू
Next: Elon Musk Starship : मस्क के स्टारशिप का 8 वां परीक्षण फेल, आसमान में धमाका   

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.