लोगों को सतर्क रहने की सलाह, हिमाचल में बर्फबारी की संभावना
Weather update मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार और बुधवार को लू चलने की संभावना है। तापमान 37 से 38 डिग्री तक जाएगा। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में 11 राज्यों में गर्मी बढ़ेगी। इनमें महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।
Weather update : दिल्ली में तापमान सामान्य से ऊपर
दिल्ली में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। कल शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में 28 फरवरी तक गर्म और आर्द्र स्थिति बने रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर हल्की ठंड पड़ रही है।
पिछले 3 दिनों से दिन और रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट आई है।
भोपाल में सोमवार को बादल छाए रहे जबकि पचमढ़ी की रात सबसे सर्द रही।
इसके बाद भी पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
राजस्थान में आज तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
महाशिवरात्रि के बाद 27 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
राजस्थान में आज तापमान में और बढ़ोतरी होगी
अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
हालांकि, महाशिवरात्रि के दूसरे दिन से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
इसके चलते 7 जिलों में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने,
गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने की संभावना है।
