हिमाचल में पारा शून्य से 9% नीचे, मध्य प्रदेश में 4.6%
देश के कई राज्यों में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह 17 राज्यों में घना कोहरा देखा गया। कम दृश्यता के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, फ्लाइट भी प्रभावित हुई।
यूपी की 14 ट्रेनें लेट हुईं। साथ ही 2 फ्लाइट भी रद्द कर दी गईं। कोहरे के कारण दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ जा रही यात्री बस कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। जिसमें 10 लोग घायल हो गए।
हरियाणा में दृश्यता घटकर पांच मीटर रह गई है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी 50 मीटर से आगे देखना मुश्किल हो रहा था। मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केलांग में तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस
उधर, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। केलांग में तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अटल टनल लगातार दूसरे दिन भी बंद रही।
महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
कई राज्यों में 1 डिग्री तापमान
गुजरात, असम, मेघालय, अंडमान निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में आज बारिश हो सकती है। यहां हवा की रफ्तार भी 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
