
राजस्थान में गर्मी से 8 की मौत, MP-CG में भी हालात खराब
Weather: देश में पड़ा रही भीषण गर्मी इस समय जमकर कहर ढाह रही है. उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में जला देने वाली गर्मी पड़ रही। मौमस विभाग की माने तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अगले 5 दिन ऐसे ही हालात रहेंगे। इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Weather: राजस्थान में गर्मी से 8 की मौत
मई के महीने में पड़ रही भीषण गर्मी का राजस्थान में ज्यादा असर देखा जा रहा है.यहांलू और गर्मी की वजह से 8 लोगों की जान चली गईई। बाड़मेर में तापमान लगातार दूसरे दिन 48 डिग्री के पार रहा। यहां तापमान 48.8 डिग्री पर पहुंच गया। जैसलमेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
Read More- Lok Sabha Election 2024: सीएम मोहन की दिल्ली में धमक:
Weather: मरीजों की संख्या में इजाफा,डॉक्टर की छुट्टी रद्द
Weather: मई में लू और भीषण गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखा जा रहा है.अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
Read More- Indian Team T-20 Wc: टी20 वर्ल्डकप के लिए चुने गए खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब, कोई नहीं फॉर्म में
Weather: MP का हाल
MP में भी चिलचिलाती गर्मी और लू का दौर जारी है.प्रदेश के कई जिले तेज गर्मी और लू की चपेट में रहे। ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ के इलाके भट्टी की तरह तप रहे हैं। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी तूफान का दौर बना हुआ है। गुना प्रदेश में सबसे गर्म रहा शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं राजधानी भोपाल में भी सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। यहां इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि इंदौर ने 8 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं शिवपुरी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, लेकिन शाम को यहां पानी गिरा।
Weather: कहां कितना तापमान
गुना का तापमान 46.6 डिग्री
राजगढ़ में 46.3 डिग्री सेल्सियस
नीमच में 46.1 डिग्री सेल्सियस
रतलाम में 45.8 डिग्री सेल्सियस
बड़वानी में 45.7 डिग्री सेल्सियस
शाजापुर 45.3 डिग्री सेल्सियस
खंडवा में 45.1 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन 45 डिग्री सेल्सियस
सीहोर में 44.7 डिग्री सेल्सियस
धार 44.6 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर में 42.4 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर में पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा