Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘WAVES 2025’ Inauguration: PM मोदी ने किया उद्घाटन, कई दिग्गज सितारे हुए शामिल…
  • एंटरटेनमेंट

‘WAVES 2025’ Inauguration: PM मोदी ने किया उद्घाटन, कई दिग्गज सितारे हुए शामिल…

Hema Gupta May 1, 2025

WAVES 2025 Inauguration: भारत की मीडिया औरएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए ‘WAVES 2025’ सम्मेलन का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया है। यह 4 दिवसीय आयोजन 1 मई से शुरु हुआ है, जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। इस मेगा इवेंट में 90 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। और कई दिग्गज सितारो ने भी शिरकत की।

“This is the right time for ‘Create in India, create for the world” : says PM @narendramodi at #WAVES2025 @PMOIndia @MIB_India #WAVESIndia #WAVES #WAVESummit ⁠ @WAVESummitIndia pic.twitter.com/EEk65t6r2R

— SansadTV (@sansad_tv) May 1, 2025

आपको बता दें कि, इस आयोजन में 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 निर्माता, 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि…

भारतीय सिनेमा के 112 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने उद्दघाटन के बाद भाषण में कहा कि, ‘आज 1 मई है। आज से 112 साल पहले 3 मई 1913, भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी, जिसके निर्माता दादासाहब फाल्के थे और कल ही उनकी जन्म जयंती थी। बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है। हर कहानी भारतीय संस्कृति की आवाज बनकर दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों में उतरी है।’

शिखर सम्मेलन में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी…

इस शिखर सम्मेलन में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार जैसे – शाहरुख खान, अनुपम खेर, अनिल कपूर, आमिर खान और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, हेमा मालिनी, मोहनलाल, अल्लू अर्जुन, रजनीकांत, जैकी श्रॉफ नजर आएं। इन सितारों ने इस सम्मेलन को भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए “ऐतिहासिक” करार दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया…

इस शिखर सम्मेलन में प्रियंका चोपड़ा शमिल नहीं हो पाई लेकिन उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते वीडियो शेयर किया, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं। देखे वीडियों में उन्होंने क्या कहा…

India’s moment isn’t coming, it’s already here. @WAVESummitIndia @MIB_India #WAVES #WAVES2025 pic.twitter.com/W5a0nat60Y

— PRIYANKA (@priyankachopra) April 30, 2025

अनुपम खेर ने कहा- ‘ऐतिहासिक पल’

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर इस सम्मेलन को लेकर कहा कि- “यह सिर्फ एक सम्मेलन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के लिए ऐतिहासिक क्षण है। यह भारत के रचनात्मक सामर्थ्य को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का मंच है।”

हिमेश रेशमिया ने जताई खुशी…

बॉलीवुड के फेमस एक्टर और सिंगर ने शिखर सम्मेलन को लेकर कहा कि- ‘हमारे प्रधानमंत्री के पास एक शानदार विजन है। मैं यहां आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह तो बस शुरुआत है। हम सभी को इतना बड़ा मंच मिलने का सौभाग्य मिला है।’

सिंगर शान ने दी प्रतिक्रिया…

मशहूर गायक शान ने कहा, “मैं इस शिखर सम्मेलन के लिए रोमांचित और उत्साहित हूं। आज यहां विभिन्न राज्यों से कलाकार, कंटेंट क्रिएटर और सिंगर आए हैं। बेशक, हमारे दिलों में दुख है, लेकिन जैसा कि राज कपूर ने कहा था- ‘शो चलना चाहिए।”

जैकी श्रॉफ ने पहलगाम हमले को लेकर जताया शोक..

एक्टर ने पहलगाम हमले पर कहा कि- ‘यह दुनिया के लिए एकजुट होने का एक शानदार अवसर है। इसका आयोजन पीएम मोदी द्वारा किया जा रहा है। भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रतिबंध लगाए जाने पर जैकी ने कहा, ‘मैं पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हर कोई इससे दुखी है। हम सरकारी नीति में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते और विवाद पैदा नहीं करना चाहते।’

‘लीजेंड्स एंड लेगेसीज’ सेशन में शामिल होंगे इंडस्ट्री के दिग्गज…

सम्मेलन के खास सेशन “Legends and Legacies: The Stories That Shaped India’s Soul” में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, चिरंजीवी, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज शिरकत करेंगे। इस पैनल को अक्षय कुमार होस्ट करेंगे।

WAVES 2025 में भाग लेंगे टॉप फिल्ममेकर और स्टार्स…

सम्मेलन के अन्य सेशंस में आमिर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल जैसे सितारे और एस. एस. राजामौली व ए. आर. रहमान जैसे फिल्म जगत के प्रतिष्ठित नाम भी हिस्सा लेंगे। यह आयोजन भारत की रचनात्मक शक्ति को ग्लोबल लेवल पर प्रस्तुत करने का एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Nainital Minor Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर शहर में आक्रोश.. संगठनों और अधिवक्ताओं ने निकाला विरोध जुलूस
Next: Transfer : MP में आज शुरु तबादलों का मौसम

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.