Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Waqf Board Land Lease Auction: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, वक्फ बोर्ड की कृषि भूमि लीज नीलामी वैध, याचिका खारिज
  • मध्य प्रदेश

Waqf Board Land Lease Auction: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, वक्फ बोर्ड की कृषि भूमि लीज नीलामी वैध, याचिका खारिज

himani Shrotiya May 23, 2025

Waqf Board Land Lease Auction: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में वक्फ बोर्ड की कृषि भूमि की लीज नीलामी को पूरी तरह वैध घोषित कर दिया है। कोर्ट की डबल बेंच ने इस मामले में अमीर आज़ाद अंसारी द्वारा दायर जनहित याचिका को “बेबुनियाद” करार देते हुए खारिज कर दिया। इस फैसले से वक्फ बोर्ड को बड़ी राहत मिली है, और बोर्ड की कार्यप्रणाली पर लगाए गए सवालों का जवाब मिल गया है।

वक्फ बोर्ड की CEO की नियुक्ति वैध

हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि वक्फ बोर्ड की सीईओ डॉ. फरज़ाना ग़ज़ल की नियुक्ति पूरी तरह से वैध है। इसके साथ ही, कोर्ट ने 1994 के उस परिपत्र को अमान्य घोषित कर दिया, जिसके आधार पर लीज नीलामी को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि अब 2014 के नियम लागू होंगे, जिनके तहत वक्फ बोर्ड को अपनी कृषि भूमि की लीज नीलामी करने का पूर्ण अधिकार है।

फरज़ाना ग़ज़ल की नियुक्ति पूरी तरह वैध
फरज़ाना ग़ज़ल की नियुक्ति पूरी तरह वैध

कोर्ट को गुमराह करने की कोशिशें अब बर्दाश्त नहीं

जजों ने अपने आदेश में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, “जनहित के नाम पर कानून की गलत व्याख्या कर कोर्ट को गुमराह करने की कोशिशें अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।” कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वक्फ बोर्ड की प्रक्रियाएं पारदर्शी और नियमों के अनुरूप हैं, और याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई आधार नहीं पाया गया।

Read More: CM MOHAN YADAV: सीएम डॉ. मोहन यादव का आज ग्वालियर और भिंड दौरा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, ट्रैफिक डायवर्ट

अमीर आज़ाद ने की था याचिका दायर

यह मामला तब चर्चा में आया जब अमीर आज़ाद अंसारी ने वक्फ बोर्ड की लीज नीलामी प्रक्रिया को गैरकानूनी बताते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में दावा किया गया था कि वक्फ बोर्ड की सीईओ की नियुक्ति अवैध है और लीज नीलामी प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गई हैं। हालांकि, कोर्ट ने सभी दस्तावेजों और तथ्यों की गहन जांच के बाद याचिका को खारिज कर दिया।

Waqf Board Land Lease Auction: न्यायपालिका को सलाम

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे बोर्ड की वैधता की पुष्टि बताया। उन्होंने कहा, “यह फैसला न केवल वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली को सही ठहराता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि न्यायपालिका कितनी दृढ़ता और निष्पक्षता के साथ काम करती है। हम इस फैसले का सम्मान करते हैं और न्यायपालिका को सलाम करते हैं।” डॉ. पटेल ने आगे कहा कि बोर्ड अपनी संपत्तियों का प्रबंधन और उपयोग पारदर्शी तरीके से करता रहेगा, ताकि इसका लाभ समाज को मिल सके।

कानून का दुरुपयोग न हो

Waqf Board Land Lease Auction: यह फैसला वक्फ बोर्ड के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है, क्योंकि इससे बोर्ड को अपनी संपत्तियों के प्रबंधन में और अधिक स्वायत्तता मिलेगी। साथ ही, इस फैसले से उन लोगों को भी कड़ा संदेश गया है जो बिना ठोस आधार के कानूनी प्रक्रियाओं को चुनौती देने की कोशिश करते हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का यह निर्णय न केवल वक्फ बोर्ड की स्थिति को मजबूत करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि कानून का दुरुपयोग न हो सके। इस फैसले के बाद वक्फ बोर्ड अपनी योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: RCB vs SRH Match Toss: RCB ने गेंदबाजी चुनी, टीम में रजत पाटीदार की जगह जितेश करेंगे कप्तानी…
Next: Benefits of Drinking Lassi in Summer: सेहत, स्वाद और ठंडक का संपूर्ण मिश्रण…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.