Vrindavan boat accident video: मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में अब तक 11 पर्यटकों की मौत हो चुकी है। 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 4 लोग अभी भी लापता हैं। आर्मी समेत 250 गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। 14 किमी के दायरे में लोगों की तलाश की जा रही है।

लापता लोगों की तलाश
यमुना नदी का बहाव तेज है, इसलिए लापता लोगों का मिलना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नदी के अंदर गाद (कीचड़) और रेत में शव दबे हो सकते हैं। 24 घंटे बाद शव फूलकर ऊपर आ सकते हैं। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जहां 37 श्रद्धालुओं से भरी स्टीमर नाव पलट गई थी। घाट बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 km दूर है। मृतकों में मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत 1 ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं।
2 वीडियो आए सामने
हादसे से जुड़े 2 वीडियो भी सामने आए। पहले वीडियो में सभी पर्यटक राधे-राधे गाते हुए, नाव के सफर का मजा लेते नजर आए।

वहीं दूसरा वीडियो नाव पलटने के बाद का है। जिसमें यमुना में पर्यटक डूब रहे है, और बचाने के लिए गुहार लगा रहे है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां पानी 25 फीट गहरा है। शुरुआती जांच से पता चला है कि नाव की क्षमता 40 श्रद्धालुओं की थी। किसी भी श्रद्धालु कोलाइफ जैकेट नहीं दी थी। पांटून पुल की रिपेयरिंग कर रहे लोगों और अन्य नाविकों ने कुछ पर्यटकों को बचाया। बाद में प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
View this post on Instagram
Vrindavan boat accident video: आरोपी गिरफ्तार
हदसे के बाद आरोपी नाविक डूबते लोगों को छोड़कर भाग गया था, जिसे पुलिस ने हादसे के 6 घंटे बाद यानी रात 9 बजे हिरासत में लिया। नाव उसकी खुद की थी। उसने श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। पूरी खबर…
