सेंवढा़ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गौ रक्षा के लोगों ने एक गाय का इलाज कराया आपको बता दें किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेरछातिराहा के पास गाय के दाहिने पड़ में कुल्हाड़ी मार कर घाव कर दिया था जिसके चलते गाय का कॉफी रक्त बह रहा था तभी बजरंग दल के लोगों की नजर पड़ी और उस गाय को बड़ी मस्कत से पकड़ कर पशु अस्पताल सेवड़ा के द्वारा उपचार कराया गया। इसके बाद सेवड़ा प्रखंड बजरंगदल पदाधिकारी शिवम गोस्वामी ने एफआईआर की मांग की है। इतना ही नहीं ऐसे अपराधी किस्म के व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की थाना प्रभारी से गुजारिश है। इस घटनाक्रम के अवसर पर रवि चौहान, अमित यादव, भवानी यादव, सुरेंद्र यादव,रामबाबू जाटव, भंवर जाटव,सरनाम सिंह जाटव, चंदूसाहू,सतीश माझी, राजेंद्र कुशवाहा पप्पी यादव परगना वाले आदि बजरंग दल के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
vishwa-hindu-parishad-bajrang-dal-cow-protection-people-got-the-cow-treated
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गौ रक्षा के लोगों ने कराया गाय का इलाज
By :
Ranu
•