Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Vishnu Deo Sai: “हैदराबाद में बैठे माओवादी आकाओं के इशारे पर नहीं होगी बातचीत” – सीएम साय
  • छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai: “हैदराबाद में बैठे माओवादी आकाओं के इशारे पर नहीं होगी बातचीत” – सीएम साय

divya mistry May 23, 2025

Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि माओवादियों के साथ बातचीत उन्हीं से होगी जो छत्तीसगढ़ के संगठन से जुड़े हों, न कि हैदराबाद में बैठे उनके नेताओं के इशारे पर। साय ने बताया कि नक्सल आंदोलन की रीढ़ माने जाने वाले माओवादी महासचिव बसवराजू की मौत सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है। उस पर कुल 3.25 करोड़ रुपये का इनाम था। 21 दिनों तक चले कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए।

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai

Vishnu Deo Sai: नक्सली हिंसा के खिलाफ सरकार की रणनीति सफल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में साय ने बताया कि नक्सली हिंसा के खिलाफ सरकार की रणनीति सफल हो रही है। अब तक 424 नक्सली मारे गए, 1,430 गिरफ्तार हुए और 1,355 ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के पुनर्वास के लिए छत्तीसगढ़ की नीति देश में सबसे बेहतर है। सरेंडर करने वालों को जमीन, नौकरी, शिक्षा और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

बस्तर में आम लोगों की हत्या

गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि नक्सली बस्तर में आम लोगों की हत्या कर, स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाकर विकास रोकना चाहते हैं। हैदराबाद में बैठे उनके समर्थकों के इशारे पर सरकार कोई वार्ता नहीं करेगी। नक्सलियों से अपील की गई है कि वे मुख्यधारा में लौटें, सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

Vishnu Deo Sai: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुसार 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य है। सरकार बस्तर में विकास योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बस योजना, मोबाइल टावर योजना, बिजली कनेक्शन, पीएम आवास आदि के जरिए नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को राहत दे रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CM Action on Religious Conversions: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मांतरण मामलों में सख्ती के दिए निर्देश, सत्यापन अभियान तेज
Next: Bihar Election 2025: CM नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, चुनाव के लिए NDA की तैयारियां तेज

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.