Virosh Marriage Confirmed: साउथ इंडस्ट्री के फेमस स्क्रीन जोड़ी सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना अब असल जिंदगी में दोनों एक – दूसरे के होने जा रहें हैं। पिछले कई दिनों से दोनों की शादी की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर अब कपल ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ इस खुशी को साझा किया।
रश्मिका और विजय ने किया शादी का खुलासा
22 फरवरी रविवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर करते हुए शादी की जानकारी दी उन्होंने पोस्ट में लिखा कि- ‘हमारे सबसे प्यारे अपनों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते या अपने लिए कुछ तय करते आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें ढेर सारे प्यार से एक नाम दिया ‘VIROSH’। इसलिए आज पूरे दिल से हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में एक नाम दे रहे हैं। हम इसे नाम दे रहे हैं ‘VIROSH की शादी’। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे एक हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार।

हाल हि में दोनों का वीडियो हुआ था वायरल
रश्मिका मंदाना और विजयदेवरकोंडा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, यह वीडियो हैदराबाद एयरपोर्ट का था, जिसमें दोनों को एक ही वेन्यू पर देखा गया था। तभी से लोगों ने उनकी शादी को कंफर्म मान लिया था। हालांकि अब कपल ने खुद ही इस बात की जानकारी फैंस को दे दी है।

26 फरवरी को उदयपुर में होगी शादी
कई मीडिया एंजेसी की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करेंगे।
वीडियो में रश्मिका मंदाना स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक लोवर और ब्लैक शूजपहने क्लासी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने माथे में टीका और क्लासी सा गॉगल भी पहन रखा है। वहीं एक्टर विजय देवरकोंडा को ठीक उसी समय हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान उन्होंने डार्क ग्लासेस और चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे।

दिल्ली का पॉपुलर बैंड शादी के लिए किया बुक
सूत्रो के मुताबिक, विजय और रश्मिका की शादी के लिए दिल्ली का पॉपुलर बैंड बुक किया गया है। इससे पहले यह बैंड कई सेलिब्रिटीज की शादी में परफॉर्म कर चुका है।
वेडिंग प्लानर हैदराबाद से ही बुक किए गए है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए आईटीसी मोमेंटोज होटल बुक किया गया है। इस होटल की बुकिंग 24, 25, 26 फरवरी के लिए की गई है। इस शादी में करीब 230 गेस्ट शामिल होंगे।
शादी का कार्ड हुआ लीक
रश्मिका और विजय की शादी के बीच सोशल मीडिया पर एख कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें विजय देवरकोंडा का नाम लिखा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह उनकी शादी का कार्ड है। कार्ड में लिखा था कि- ‘परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अपनों के साथ करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है।’
इस फिल्म में साथ नजर आए थे विजय-रश्मिका
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक साथ फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया है। दोनों ही फिल्में काफी हिट रहीं और दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। हाल ही में फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था। वहीं रश्मिका मंदाना और विजय की डेटिंग की खबरें तब जोर पकड़ने लगीं जब दोनों को कई बार एकसाथ लंच डेट्स और वेकेशन पर स्पॉट किया गया।
