Virat vs KL Rahul Viral Video: IPL 2025 के 18वें सीजन में 27 अप्रैल को हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। और सीजन की 7वीं जीत दर्ज की। लेकिन मैच के दौरान अचानक विराट किसी बात के एल राहुल पर बरस पड़े, तब RCB की परफार्मेंस काफी खराब चल रही थी लेकिन जैसे बेंगलुरु जीती विराट का गुस्सा खत्म और राहुल को राहुल के अंदाज में चिढ़ाते नजर आएं।
Read More: GT vs RR Match Today: गुजरात का पलड़ा भारी, क्या जयपुर में RR मार लेगा बाजी?
विराट को राहुल पर आया गुस्सा…
बीते दिन हुए मैच जब लगातार बेंगलुरु से 3 विकेट गिरे तो एक बार आउट न होने पर भी राहुल ने आउट होने की अपील की थी, लेकिन किसी को समझ ही नहीं आया हुआ क्या, थोड़ी देर बाद जब विराट के हाथ में बैटिंग आती है, तो वो केएल राहुल पर गुस्सा करते नजर आ रहें हैं, और गुस्से में राहुल को बोलते हैं, उसका वीडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि विराट ने राहुल से क्या कहा वो समझ नहीं आया। लेकिन विराट के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था।
Virat Kohli has got a problem with Every Indian Player
Why to show unwanted aggression to KL Rahul.#DCvsRCB pic.twitter.com/hjPQJLd16M— Radha (@Radha4565) April 27, 2025
मैच में विराट और क्रुणाल ने किया कमाल…पलट दी बाजी..
शुरुआत के 2 ओवर अच्छे गए लेकिन बेथल के आउट होते ही लगातार 3 विकेट गिरे और तब टीम ने 26 रन ही बनाए थे फिर क्रुणाल पांड्या आएं, और उन्होंने 47 बॉल में 73 रन बनाकर नबाद पारी खेली, उन्होंने 4 छक्के और 5 छक्के शामिल है। वहीं विराट कोहली ने 47 बॉल में 51 रन बनाकर आउट हो गए थे। फिर डेविड आए और 3 चौंके और 1 छक्का लगाकर बाजी पलट दी और बेंगलुरु ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बनाकर जीत दर्ज की। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली टीम ने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाएं थे।
View this post on Instagram
जीत के बाद विराट ने राहुल को चिढ़ाया…
विराट जीत के बाद बेहद खुश हुए फिर राहुल के पास गए और पिछले मैच में राहुल ने कंतरा स्टाइल में इशारा करके की ये मेरा मैदान है, चिढ़ाया था ठीक उसी तरह विराट कोहली ने भी राहुल को उनके स्टाइल में चिढ़ाते नजर आएं फिर राहुल को गले लगाया और सभी हंसने लगे। कोहली और राहुल के बीच दिल जीतने वाला ये वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Kohli mocking Kl Rahul about his celebration 😭😭 pic.twitter.com/7h4mPsJ65A
— Ayush. (@OneKohli) April 27, 2025
जीत के बाद विराट ने किसे कहा डार्क हार्स…
विराट कोहली ने सुयश शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि – ” सुयश हमारे लिए एक तरह से टीम का डार्क हॉर्स है. अगर वो विकेट नहीं भी लेता है तो भी हमारे स्पिनर्स अटैक करते रहते हैं।”
आपको बता दें कि, आरसीबी के लिए सुयश शर्मा अभी तक वह नौ मैचों में चार विकेट ले चुके हैं।
