Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Virat Test Cricket Retirement: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास!
  • IPL 2025
  • Top Story

Virat Test Cricket Retirement: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास!

Hema Gupta May 10, 2025

Virat Test Cricket Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज किंग कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इस बारे में अवगत करा दिया है। हालांकि, BCCI के शीर्ष अधिकारी कोहली के इस फैसले से सहमत नहीं हैं और उनसे इस पर फिर से विचार करने का आग्रह किया गया है।

Read More: IPL 2025 Postponed Schedule Update: मैच इतने दिनों के लिए किया गया स्थागित, जल्द होगा नया शेड्यूल जारी…

इंग्लैंड दौरे से पहले कोहली के फैसले ने बढ़ाई चिंता…

भारत को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसी अहम दौरे से पहले कोहली के संन्यास की खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। ऐसे में अगर कोहली अपने फैसले पर अडिग रहते हैं, तो भारतीय टीम इस दौरे पर नए चेहरों के साथ मैदान में उतरेगी।

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद किया था विचार

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही अपने टेस्ट करियर को लेकर सोच रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है,

“उसने अपना मन बना लिया है और बोर्ड को बता दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहा है। BCCI ने उससे फिर से विचार करने को कहा है क्योंकि इंग्लैंड का अहम दौरा होना है।”

हालांकि, कोहली की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का कमजोर प्रदर्शन…

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने पहले टेस्ट में शतक जरूर लगाया, लेकिन पूरी सीरीज में उनका औसत 23.75 रहा। पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में कोहली अधिकतर बार विकेट के पीछे आउट हुए। उन्होंने खुद भी हाल ही में एक इवेंट में स्वीकार किया कि वह अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थे।

2011 में किया था टेस्ट से डेब्यू..

साल 2011 विराट कोहली ने में वेस्टइंडीज के खिलाफ जून में किंग्सटन में टेस्ट डेब्यू किया था। पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 15 रन बनाकर कोहली आउट हो गए थे। उन्होंने अपना पिछले टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला है, जो जनवरी 2025 में खेला गया। उसमें उन्होंने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में 6 रन ही बनाए थे।

अब तक का टेस्ट करियर

विराट कोहली ने अब तक 123 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक कई ऐतिहासिक पारियां खेली हैं और लंबे समय तक टीम के कप्तान भी रहे।

पहले ही टी20 क्रिकेट को कह चुके हैं अलविदा..

कोहली पहले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने के बाद यह फैसला लिया था। टी20 में पिछले कुछ वर्षों में उनका प्रदर्शन गिरता नजर आया था – उन्होंने अंतिम 37 टी20 मैचों में केवल 1990 रन बनाए थे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: आरएसएस सरसंघचालकों के उद्बोधनों का देश, काल और परिस्थितियों से संबंध
Next: Vande Bharat for IPL: पहली बार खिलाड़ियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन, दिल्ली पहुंचे प्लेयर्स…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.