Virat kuldeep Visit Ujjain: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ODI का आखिरी मैच 18 जनवरी रविवार को खेला जाएगा। इसके पहले क्रिकेटर महाकाल बाबा के दर्शन करने पहुंच रहें हैं।
बता दें कि, यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से शुरु होगा। दो मैच खेले जा चुके है, जिसमें से पहले ODI मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था वहीं दूसरे मैच में भारती को न्यूजीलैंड से हार मिली, दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
Virat kuldeep Visit Ujjain: King Kohli ने किए महाकाल के दर्शन!
भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे वहां महाकाल बाबा के दर्शन किए। दोनों ने त्रिपुंड (तिलक) लगवाया। इसके बाद दोनों प्लेयर भस्म आरती में भी शामिल हुए। लगभग 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी भगवान का जॉप करते नजर आएं।
Also Read- RCB vs GG WPL Match 2026: RCB टीम का जलवा बरकरार, गुजरात को 32 रन से हराया


Virat kuldeep Visit Ujjain: केएल राहुल भी पहुंचे थे उज्जैन
विराट कोहली और कुलदीप यादव से पहले केएल राहुल उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर महाकाल बाबा के दर्शन किए। भगवान का अभिषेक भी किया और भस्म आरती में भी शामिल हुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम के हेड कोच ने किए मां बगलामुखी के दर्शन
शुक्रवार के दिन हेड कोच गौतम गंभीर ने आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। वहां वो हवन-अनुष्ठान में शामिल हुए और वैदिक मंत्रोच्चार भी किया।

अनुष्ठान के बाद कुछ समय माता के दरबार में ही बिताया। इसके पहले वो महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे।

Also Read-CM DR MOHAN YADAV: CM मोहन यादव श्री महाकाल महोत्सव..
