Virat Kohli: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया। लेकिन इस टेस्ट से जुड़े कई वीडियो सामने आए है। इनमें से एक वीडियो विराट कोहली का है। कोहली का विवादों से पुराना नाता है। उनके गुस्से से हर कोई वाकिफ है।
विराट ने कराए सबके मुंह बंद
सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन भी उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया को दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ा। मैच देखने आए ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने विराट कोहली की हूटिंग की थी, जिसका जवाब उन्होंने अपने ही तरीके से दिया और सबका मुंह बंद कर दिया।
Read More: IND vs AUS: भारत के BGT हारने के 5 जिम्मेदार, पूरे भारत का सिर झूका दिया!
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान जब प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को आउट किया तो कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस को जवाब दिया। वे फैंस की तरफ मुड़े। उन्होंने खाली जेब दिखाई, फिर यह भी दिखाया कि उनके कपड़े के अंदर भी कोई सैंड पेपर नहीं है। न ही वह सैंड पेपर को गेंद पर रगड़ रहे हैं।
Virat Kohli: कोहली ने बॉल टेंपरिंग याद दिलाई
दरअसल, क्रिकेट इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में की थी। स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट ने बॉल को सैंड पेपर से घिसकर उसे खराब कर दिया था। ICC और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके लिए तीनों खिलाड़ियों को कड़ी सजा सुनाई थी।विराट कोहली ने मैच देखने आए ऑस्ट्रेलिया के फैंस को बताया कि आपकी तरह हम बॉल से छेड़खानी नहीं करते।
