Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Virat Kohli Test Cricket Retirement: भारतीय टीम को बड़ा झटका, इस क्रिकेटर ने की टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Virat Kohli Test Cricket Retirement: भारतीय टीम को बड़ा झटका, इस क्रिकेटर ने की टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा…

Hema Gupta May 12, 2025

Virat Kohli Test Cricket Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर और टेस्ट क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस फैसले को सुनते ही उनके फैंस और क्रिकेट जगत को झटका लगा है। कई दिनों से उनके संन्यास लेने की खबरे सामने आ रही थी। तभी कई दिग्गजो ने उनसे अपील भी की थी कि वो अभी संन्यास न लें, लेकिन 12 मई सोमवार को सबके चहिते किंग कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।

Read More: El Clasico Barcelona vs Real Madrid: थ्रिलर मुकाबला, बार्सिलोना ने 4-3 रियल मैड्रिड को हराया…

विराट ने अपने इंस्टा पर टेस्ट मैच से रिटायरमेंट का किया ऐलान..

किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि- ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।

सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही पर्सनल अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।’

उन्होंने आगे लिखा कि-

‘जैसे ही मैं इस फार्मेट से दूर होता हूं, यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है, और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है।

मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं – खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान देखा।

मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।

#269, साइनिंग ऑफ।
🇮🇳❤️’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

फैंस ने इस तरह से दिए रिएक्शन…

विराट के संयास लेने के बाद उनके फैंस काफी निराश नजर आए। उनके संयास लेने से पूरे क्रिकेट टीम और उनके फैंस को झटका लगा है। यूजर ने इस तरह से दी प्रतिक्रियाएं एक ने लिखा कि- ‘क्या सर ये क्या कर दिया🖤😔😞☹️😭😭😭’, एक ने लिखा कि- ‘Congratulations on such a wonderful test career! Will miss watching you play❤️🇮🇳’, एक ने लिखा – ‘ALWAYS PROUD OF YOU BHAI….You have held your head high…. And given all you can…. Stay blessed’, एक ने लिखा – ‘ ‘Words aren’t enough to describe your contribution to test cricket. Thank you Champ 🤍’,

अब सिर्फ वनडे में नजर आएंगे कोहली…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे। वह पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जो उन्होंने पिछले साल भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद लिया था। अब कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से भी विदाई ले ली है। टेस्ट में कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है—उन्होंने 123 मैचों की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट करियर में कोहली ने 1027 चौके और 30 छक्के भी लगाए।

सिर्फ वनडे में बाकी है कोहली की मौजूदगी…

T20 इंटरनेशनल में कोहली ने 125 मैचों में 48.7 की औसत और 137.05 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए थे। इसमें उनका एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वनडे में कोहली अब तक 302 मैचों में 14181 रन बना चुके हैं, जिसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब यही उनका मुख्य और अंतिम फॉर्मेट बचा है।

तीनों फॉर्मेट में कर चुके हैं कप्तानी…

कोहली ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है। वे 2014 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार टेस्ट कप्तान बने थे और 2022 में दक्षिण अफ्रीका दौरे तक यह भूमिका निभाई। कोहली से 2021 में T20 और वनडे की कप्तानी हटा ली गई थी। उन्होंने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क में टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि अपना आखिरी टेस्ट इसी साल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला।

पिछले टेस्ट सीरीज में विराट का प्रदर्शन कुछ खास नहीं…

पिछली दो टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला शांत रहा, जिससे टीम इंडिया को करारी हार झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा, और कोहली 6 पारियों में सिर्फ 93 रन बना सके। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी कोहली संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने पांच मैचों में 190 रन बनाए जिसमें केवल एक शतक शामिल था। यह शतक पर्थ टेस्ट में आया, लेकिन इसके बाद कोहली लगातार आठ पारियों में सिर्फ 90 रन ही बना सके।

viratkohli

पहले ही टी20 क्रिकेट को कह चुके हैं अलविदा..

कोहली पहले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने के बाद यह फैसला लिया था। टी20 में पिछले कुछ वर्षों में उनका प्रदर्शन गिरता नजर आया था – उन्होंने अंतिम 37 टी20 मैचों में केवल 1990 रन बनाए थे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Ujjain Meeting : सीएम ने सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा
Next: Monsoon In MP : इस तारीख को MP में मानसून एंट्री

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.