virat-kohli-statement-on-virat-kohli-deepfake-video

Virat Kohli Deepfake Video: क्रिकेट में 'भगवान' के बाद सिर्फ मैं! विराट ने गिल पर उठाए सवाल

By : Himani Shrotriya
Virat Kohli Deepfake Video: क्रिकेट में 'भगवान' के बाद सिर्फ मैं! विराट ने गिल पर उठाए सवाल

Virat Kohli Deepfake Video: विराट कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कोहली खुद को सचिन के बाद भारत का सबसे बेहतरीन क्रिकेटर बता रहे हैं। साथ ही शुभमन गिल के टेलेंट पर सवाल उठा रहे है। की उनके लिए ये सब हासिल कर पाना आसान नहीं होगा।

Read More- Stree 3 में अक्षय कुमार होंगे विलेन? स्त्री ने कहा मैं डरी हुई हूं

गिल नहीं बन सकते अगले विराट

विराट कह रहे हैं, 'मैं गिल को करीब से देख रहा हूं। वे प्रतिभाशाली हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन प्रतिभा दिखाने और स्टार बनने के बीच एक बड़ा अंतर है। लोग उसे अगले विराट कोहली के तौर पर देखते हैं, लेकिन मैं क्लियर कर दूं कि केवल एक ही विराट कोहली है। मैंने जितने खतरनाक गेंदबाजों का सामना किया है और जिन परिस्थितियों में रन बनाए हैं, गिल को ऐसा करने में टाइम लगेगा।

https://youtu.be/RQR61oBHpdA?si=mcTSVbIjtmv8LVTp

Virat Kohli Deepfake Video: वीडियो है AI जनरेटेड!

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा, लोग इसे सच भी मान रहे है, लेकिन ये वीडियो फेक है। इसे AI की मदद से बनाया गया है। जिसे देखकर बिलकुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि यह फेक है। कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए AI की Editing पर हैरानी जता रहे हैं, और कह रहे हैं कि यह कितना खतरनाक हो सकता है। विराट कोहली ने इस तरीके का कोई बयान दिया ही नहीं।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

सचिन भी हुए डीपफेक का शिकार

विराट से पहले सचिन तेंदुलकर भी डीपफेक का शिकार हो चुके हैं। खुद सचिन ने इसे पोस्ट करके लिखा कि ये वीडियो नकली है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है। इतना ही नहीं उनकी बेटी सारा भी इसका शिकार हो चुकी है।

पिछले साल रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हआ था, जिसमें AI टेक्नोलॉजी से एक इन्फ्लूएंसर के चेहरे पर बड़ी सफाई से रश्मिका का चेहरा लगाया गया। लोगों ने इसे असली भी समझा। इसके अलावा आलिया भट्‌ट और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं।

खतरनाक है AI

AI कितना खतरनाक हो सकता है ये इन वीडियोज से पता चलता है। एलन मस्क ने भी इसके बारे में कहा था, की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस परमाणु हथियारों से कई ज्यादा खतरनाक है। पीएम मोदी ने भी डीपफेक को डिजिटल युग के लिए खतरनाक बताया था।