Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 30वां शतक लगाया है। ऑस्ट्रेलिया में यह उनका सातवां शतक है। विराट ने 143 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। वहीं, नितीश रेड्डी ने 27 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद वापसी की, जिसमें उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 487 रन बनाकर घोषित की। इस तरह, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
यह टेस्ट क्रिकेट में कोहली का 30वां शतक रहा. इससे पहले टेस्ट में कोहली ने पिछला शतक जुलाई, 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बल्ला गरजा.
