Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Rajat – Virat Reaction After Winnig: ‘तुमने मुझे तुम्‍हें उठाने के लिए 18 साल इंतजार कराया’ – विराट कोहली
  • IPL 2025
  • Top Story

Rajat – Virat Reaction After Winnig: ‘तुमने मुझे तुम्‍हें उठाने के लिए 18 साल इंतजार कराया’ – विराट कोहली

Hema Gupta June 4, 2025

Rajat – Virat Reaction After Winnig: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 18 साल बाद वो मिला जिसके लिए विराट कोहली सालों से लड़ रहे थे। आखिरकार बेंगलुरु टीम ने पंजाब टीम को 6 रन से हराकर IPL 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया, RCB की जीत की खुशी केवल खिलाड़ियों को ही नहीं बल्की देश के हर उस इंसान को है जो मैच देखते है। हर खिलाड़ी और फैंस की आंखो में खुशी थी, इसी बीच पहली बार ऐसा हुआ जब विराट ने जीत के बाद सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट की हो। उनकी खुशी उनके आंखो से आंशुओं के रुप में झलक रही थी। विराट ने कहा कि- ‘अब मैं चैन से सो पाउंगा’ वहीं टीम के कप्तान रजत ने कहा – ‘ई साला कप नमदू’

Read More: 18 साल का इंतजार खत्म..मैदान पर रो पड़े विराट, 6 रनों से हारी पंजाब

“मैंने अपनी जवानी इस टीम को दी”: विराट कोहली की भावुक प्रतिक्रिया

आईपीएल फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली की आंखों में आंसू थे और दिल में गर्व। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी जवानी, अपना सबसे बेहतरीन समय इस टीम को दिया। 18 साल की मेहनत के बाद ये ट्रॉफी मिली है। हर सीजन में जीतने की कोशिश की, लेकिन अब जाकर ये सपना सच हुआ।” उन्होंने स्वीकार किया कि जीत के बाद वह खुद को रोक नहीं पाए और भावनाओं में बह गए।

“एबी डिविलियर्स का योगदान कभी नहीं भूला जा सकता”

कोहली ने अपने साथी और करीबी दोस्त एबी डिविलियर्स को भी ट्रॉफी जीत का श्रेय दिया। “मैंने उनसे कहा कि ये जीत उतनी ही उनकी भी है। 4 साल पहले रिटायर होने के बावजूद वे टीम के लिए सबसे ज़्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रह चुके हैं। उनका प्रभाव मेरी जिंदगी और इस फ्रेंचाइजी पर अमिट है।”

“टीम ने हर मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया”

विराट ने अपनी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा, “कई बार लगा कि कुछ और सोचूं, लेकिन कभी इस टीम का साथ नहीं छोड़ा। इसने भी मुझे कभी नहीं छोड़ा। ये जीत किसी और टीम के साथ होती, तो शायद इतनी खास नहीं होती।”

“मेरा दिल और आत्मा सिर्फ बैंगलोर के साथ”

कोहली ने स्पष्ट किया कि उनका समर्पण आरसीबी (बैंगलोर) के लिए हमेशा बना रहेगा। “जब तक IPL खेलूंगा, सिर्फ इसी टीम के लिए खेलूंगा। आज मैं चैन से सो पाऊंगा, क्योंकि यह ट्रॉफी हमेशा अधूरी थी।”

“रिटायरमेंट आएगा, लेकिन तब तक सब कुछ दूंगा”

उन्होंने यह भी माना कि करियर का अंत कभी भी आ सकता है, लेकिन जब तक खेलेंगे, पूरी ऊर्जा देंगे। “मैं सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेल सकता। मुझे फील्ड पर हर वक्त योगदान देना होता है। जब रिटायर होऊंगा, तो खुद को यही कहूंगा—मैंने सब कुछ दिया।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

“ऑक्शन के बाद उठे सवाल, लेकिन टीम पर भरोसा रखा”

कोहली ने टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की तारीफ की। “ऑक्शन के बाद कई सवाल उठे, लेकिन हमने अपनी टीम पर भरोसा रखा। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी, फैमिली और सपोर्ट स्टाफ की है। बैंगलोर के हर फैन की है।”

“टेस्ट क्रिकेट को दिल से अपनाइए”

हालांकि यह पल बेहद खास था, कोहली ने साफ कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए सबसे ऊपर है। “टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सबसे बड़ा फॉर्मेट है। अगर युवा खिलाड़ी सच में सम्मान पाना चाहते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट से प्यार करें। यही रास्ता है असली लीजेंड बनने का।”

जीत के बाद विराट कोहली का भावुक पोस्ट….

विराट ने जीत के दूसरे दिन सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी RCB टीम के कप के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि- “इस टीम ने सपने को संभव बनाया, एक ऐसा सीजन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। हमने पिछले 2.5 महीनों में इस सफर का भरपूर आनंद लिया है। यह आरसीबी के उन प्रशंसकों के लिए है जिन्होंने सबसे बुरे समय में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा। यह उन सभी वर्षों के दिल टूटने और निराशा के लिए है। यह इस टीम के लिए मैदान पर खेलने के लिए किए गए हर प्रयास के लिए है। जहाँ तक आईपीएल ट्रॉफी का सवाल है- तुमने मुझे तुम्‍हे उठाने और जश्न मनाने के लिए 18 साल इंतजार करवाया है, मेरे दोस्त, लेकिन यह इंतजार बिल्कुल सार्थक रहा। ❤️”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

“ई साला कप नमदू” – रजत पाटीदार

IPL 2025 की ऐतिहासिक जीत के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “यह पल मेरे, विराट भाई और हर उस फैन के लिए बेहद खास है, जो सालों से टीम के साथ खड़े हैं।” उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि वर्षों की उम्मीदों और समर्थन का परिणाम है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

“कप्तानी मेरे लिए सीखने का बड़ा मौका”

रजत ने कप्तानी को एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा, “मेरे लिए कप्तानी करना सीखने का शानदार मौका रहा। इस टीम के साथ कप्तान बनना सौभाग्य की बात है। विराट भाई ने इस ट्रॉफी को सबसे ज़्यादा डिजर्व किया, और मैं उनके लिए सबसे ज्यादा खुश हूं।”

“RCB फैंस से बस एक ही बात- “ई साला कप नमदू!”

रजत ने अपने संदेश को RCB के प्रसिद्ध नारे से समाप्त करते हुए कहा, “मैं सभी फैंस से यही कहना चाहता हूं—’ई साला कप नमदू’। इस साल कप वाकई हमारा हुआ। यह सब आपके समर्थन और विश्वास की वजह से संभव हो पाया है।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: JHABUA NEWS: झाबुआ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 9 लोगों की मौत
Next: पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार : पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.