Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Virat Kohli Fitness Test: BCCI की अनुमति से विराट कोहली ने इंग्लैंड में पास किया फिटनेस टेस्ट!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Virat Kohli Fitness Test: BCCI की अनुमति से विराट कोहली ने इंग्लैंड में पास किया फिटनेस टेस्ट!

Hema Gupta September 3, 2025

Virat Kohli Fitness Test: टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। उनके साथ शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज समेत अन्य खिलाड़ी भी आगामी टूर्नामेंट से पहले फिटनेस टेस्ट देने पहुंचे। सभी खिलाड़ियों ने भारतीय मैदान पर टेस्ट दिया, जिससे टीम की तैयारी और फिटनेस का स्तर सामने आया।

Read More: AFG vs Pak T20 Sharjah 2025: शारजाह में अफगानिस्तान का जलवा, पाकिस्तान को 18 रन से दी मात!

इंग्लैंड में हुआ विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट…

लेकिन इस दौरान लंदन में रहने वाले पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत नहीं आए। उनके फिटनेस टेस्ट को लेकर काफी सवाल उठे। रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट इंग्लैंड में कराया गया। BCCI अधिकारियों ने बताया कि कोहली के लिए बोर्ड से विशेष अनुमति लेकर टेस्ट किया गया और उनकी फिटनेस रिपोर्ट सीधे BCCI को भेजी गई।

कोहली लंबे समय से लंदन में रह रहे हैं और उन्होंने t20 व टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब वो केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं। इंग्लैंड में फिटनेस टेस्ट होने की खबर ने टीम में वीआईपी कल्चर को लेकर चर्चा फिर से तेज कर दी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में कोहली खेलेंगे वनडे?

विराट कोहली IPL 2025 सीजन का खिताब जीतने के बाद सीधे लंदन रवाना हो गए थे। अक्टूबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्होंने वहां ही फिटनेस टेस्ट दे दिया।

अब रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में एक साथ खेलते नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा और अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को खेला जाएगा।

लंदन में परिवार के साथ रहते हैं विराट कोहली…

विराट कोहली इस समय अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में रह रहे हैं और वहीं अभ्यास कर रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट से उन्होंने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी से पहले संन्यास ले लिया था। इसके अलावा, 2024 टी-20 विश्व कप फाइनल के बाद उन्होंने रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा के साथ टी-20 फॉर्मेट से भी संन्यास लेने का ऐलान किया।

वर्तमान में विराट केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। वह अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बनने की संभावना रखते हैं। इस दौरान इंग्लैंड में रहकर नियमित अभ्यास कर वे अपनी फिटनेस और फॉर्म को बनाए रख रहे हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Naxalites Surrendered: सुकमा में 33 लाख के इनामी समेत 20 नक्सलियों ने किया संरेडर
Next: Vikram Microprocessor: ‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ CM साय ने दी पीएम मोदी को बधाई

Related Stories

War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
  • CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.