Virat Anushka Meet Premanand Maharaj: भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। 17 फरवरी की सुबह 3 बजे विराट कोहली और अनुष्का वृंदावन पहुंच गए थे, वहां उन्होंने होटल रेडिसन में स्टे किया। फिर करीब 5 बजे प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे। वहां आम लोगों के बीच हाथ जोड़कर बैठकर अनुष्का और विराट ने सत्संग सुना।

प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
विराट कोहली अनुष्का शर्मा करीब एक घंटे तक सत्संग में हाथ जोड़े बैठे रहें। फिर उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिया और फिर दोनों मथुरा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दोनों एक साल के अंदर चौथी बार वृंदावन प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे।

2025 में तीन बार गए वृंदावन
साल 2025 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 3 बार वृंदावन का दौरा किया था। इससे पहले जनवरी में भी विराट और अनुष्का अपने बच्चों को लेकर प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन गए थे। उसके बाद फिर दोनों मई महीने में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद महाराज जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके बाद वो दिसंबर में भी वृंदावन पहुंचे थे और प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिया उस दौरान दोनों ने सफलता के मंत्र पूछे। दोनों के गले में तुलसी की माला भी दिखाई दी।

अनुष्का – विराट ने महाराज जी से ली है गुरु दीक्षा
रिपोर्ट के मुताबित, विराट और अनुष्का ने संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली है, जो भी लोग वैष्णव परंपरा से दीक्षा लेते है, उन्हें गुरु कंठी की माला भेट करते हैं।
हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।
