Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • नोएडा की सड़कों पर डिशुम-डिशुम, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
  • Top Story
  • देश-विदेश

नोएडा की सड़कों पर डिशुम-डिशुम, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

himani Shrotiya December 17, 2025
Noida street fight: नोएडा में बीच सड़क पर मारपीट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा गया। मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र का है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की, वहीं बीच सड़क पर झगड़े के कारण कुछ वक्त के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। 

कबाड़ के सामान को लेकर विवाद

पुलिस ने बताया कि यह घटना 13 दिसंबर का है सेक्टर 76 के पास सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में 2 पक्षो में मारपीट हुई थी। जांच में सामने आया है कि रोहित कुमार, निवासी झुग्गी-झोपड़ी सेक्टर-101, अपने 2 साथियों के साथ कबाड़ का सामान बेचने के लिए सेक्टर-49 की एक कबाड़ी की दुकान पर गया था। इसी दौरान कबाड़ के सामान की तौल कम-ज्यादा होने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

कबाड़ के सामान को लेकर विवाद
कबाड़ के सामान को लेकर विवाद

Noida street fight: दोनों पक्षों पर कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि कबाड़ी सुमित शर्मा निवासी बरौला और उसके साथी शमसाद अंसारी निवासी नया गांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के रोहित कुमार समेत 3 लोगों के विरुद्ध पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।

Hapur Bus Stand Clash: धौलाना बस स्टैंड पर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट, 6 घायल

Hapur Bus Stand Clash: हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड पर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ रेफर किया गया है।

इरशाद, घायल
इरशाद, घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पूरी खबर..

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: नेशनल हेराल्ड केस: जीतू पटवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यालय का घेराव कर विरोध किया
Next: Fertilizer crisis troubling farmers of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के किसानों को सता रहा खाद संकट.. सरकार क्यों मौन?

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.