Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP News: हनुमान जन्मोत्सव पर हुई हिंसा में नया मोड़
  • मध्य प्रदेश

MP News: हनुमान जन्मोत्सव पर हुई हिंसा में नया मोड़

Narendra Singh April 16, 2025

Violence in Guna on Hanuman Jayanti : BJP पार्षद समेत 8 लोगों पर FIR,लगे ये आरोप

Violence in Guna on Hanuman Jayanti : गुना में हुई हिंसा मामले में 8 एफआईआर दर्ज हुई हैं. दो एफआईआर में बीजेपी पार्षद का नाम है. इसके अलावा कई अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है.

बीजेपी पार्षद पर FIR

मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में बड़ा मोड़ सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी की शिकायत पर जो एफआईआर हुई है उसके  मुताबिक, बीजेपी पार्षद ओम प्रकाश कुशवाहा और उनके सहयोगियों को कर्नलगंज मस्जिद के पास भड़काऊ नारेबाजी और माहौल को उग्र करने का आरोपी बनाया गया है.

हनुमान जयंती पर हुई थी हिंसा

12 अप्रैल को हुई इस घटना में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. अब तक कुल आठ एफआईआर दर्ज हुई हैं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन एनडीटीवी को एक्सक्लूसिव तौर पर मिली जानकारी के अनुसार तीन एफआईआर गंभीर धाराओं के तहत दर्ज की गई हैं. पहली शिकायत बीजेपी पार्षद ओम प्रकाश कुशवाहा ने 12 अप्रैल को रात 10:56 बजे दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि हनुमान जयंती जुलूस पर कर्नलगंज मस्जिद के पास पत्थर और हथियारों से हमला हुआ. एफआईआर में विक्की खान, गुड्डू खान, तौफीक खान और 15–20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. इन पर बीएनएस की धाराएं 109, 296, 324(4), 125, 191(2), 190 और 115(2) लगाई गई.

ये हैं आरोप

ये धाराएं अपराध में उकसाने, गंभीर अपराध की कोशिश, सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने, धमकी देने, सरकारी काम में बाधा, अवैध जमावड़े और खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाने से जुड़ी हैं. कुशवाहा का दावा है कि पिछले वर्षों की तरह ही जुलूस निकाला गया, लेकिन इस बार उसे रोका गया और उस पर हमला हुआ. मस्जिद के पास बज रहे डीजे को लेकर विवाद हुआ, जिससे पथराव शुरू हुआ और गोली चलने तक की नौबत आई. कई लोग घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा. उन्होंने इसे एक साजिश बताया है.

14 अप्रैल को बीजेपी पार्षद पर केस दर्ज

14 अप्रैल की रात 8:45 बजे, गुना पुलिस ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर महेश लाकड़ा की शिकायत पर जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें बीजेपी पार्षद ओम प्रकाश कुशवाहा और 10–15 अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 191(2), 299 और 132 के तहत एक और एफआईआर दर्ज की. इसमें जुलूस को ही हिंसा का कारण बताया गया है.

तेज बजता रहा डीजे, दी गई गालियां

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जुलूस में मदीना मस्जिद के सामने तेज आवाज में डीजे बजता रहा, गालियां दी गईं और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले नारे लगाए गए. बाद में, कुशवाहा और उनके साथियों ने कथित तौर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई. लकड़ा ने यह रिपोर्ट 14 अप्रैल को दर्ज की.ये धाराएं सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित हैं.

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Read More:- Baby Elephant Viral: मां ने दिया सहारा नन्हें हाथी ने जीत ली जंग

Watch Now:- Nation Mirror सरकार से करता है अपील ‘अवैध को करें वैध

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Ladli Behna Yojana: आज बहनों के खातों में आएगी खुशखबरी
Next: Blue Drum: पत्नी बोली – तुमको भी काट के…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.