विनोद कांबली और उनके फैंस के लिए खुशखबरी है कि उनकी तबीयत में अब काफी सुधार हुआ है, हालांकि उन्हें अस्पताल से अभी छुट्टी नहीं मिली है। हाल ही में हुई एक मेडिकल जांच में यह पता चला कि कांबली के दिमाग में खून के थक्के जमे हुए हैं। अस्पताल में रहते हुए उन्होंने अपने करीबी दोस्त सचिन तेंदुलकर का आभार व्यक्त किया, और कहा कि सचिन का साथ और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा।
कांबली का स्वास्थ्य सुधार रहा है
मीडिया एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में विनोद कांबली ने कहा, “मैं अब पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं कभी क्रिकेट नहीं छोड़ूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि मैंने कितनी सेंचुरी और डबल सेंचुरी बनाई हैं। हम परिवार में तीन बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं, क्योंकि मेरे बेटे भी बाएं हाथ से खेलते हैं।”
सचिन तेंदुलकर और रमाकांत आचरेकर का योगदान
विनोद कांबली ने अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर को भी याद किया, जिनका जनवरी 2019 में निधन हो गया था। कांबली ने बताया कि कोच आचरेकर का उनके और सचिन तेंदुलकर की दोस्ती में महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के आशीर्वाद को लेकर कहा, “सचिन का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है।”
अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी?
विनोद कांबली ने पहले मूत्र संक्रमण की शिकायत की थी, लेकिन जब अस्पताल में उनकी जांच की गई तो पता चला कि उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए थे। अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कि उन्हें अगले 2-3 दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इस बीच, उनके दोस्त मार्कस काउटो ने भी बताया कि कांबली पहले से बहुत बेहतर महसूस कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने अस्पताल से यह भी अनुरोध किया था कि कांबली की कम से कम एक महीने तक अस्पताल में देखभाल की जाए।
