विक्रांत भूरिया को बनया गया आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष
Vikrant Bhuria News: खबर मध्यप्रदेश की है जहां कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। बतादें कि विधायक विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी की ओर से आदिवासी समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। डॉ. विक्रांत भूरिया जो पहले मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, प्रदेश के झाबुआ से विधायक हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया के पुत्र हैं।

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी खुशी जाहिर की है
बतादें कि उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को देखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने खुशी व्यक्त की है। विक्रांत भूरिया अब आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर शिवाजीराव मोघे का स्थान लेंगे। यह नियुक्ति कांग्रेस के आदिवासी वोटर्स में अपनी पैठ को और बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है, क्योंकि एमपी में आदिवासी समुदाय कांग्रेस के पारंपरिक समर्थक माने जाते हैं।
विक्रांत भूरिया का बढ़ा कद
Vikrant Bhuria News: बतादें कि विक्रांत भूरिया का राजनीतिक कद अब प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ेगा, जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिल सकती है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की लहर के बावजूद कांग्रेस ने 47 आदिवासी (एसटी) सीटों में से 22 पर जीत दर्ज की थी, जिससे उनकी पार्टी की स्थिति मजबूत रही थी।
watch now: मुंबई के लिए निकली मोनालिसा,’द मणिपुर डायरीज’ की करेंगी शुटिंग
Vikrant Bhuria News: विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना, पार्टी के लिए आगामी चुनावों में आदिवासी समुदाय के वोटों को और सुदृढ़ करने की कोशिश है।
read more: ED ने सौरभ शर्मा और उसके साथी शरद-चेतन को किया गिरफ्तार,अब खुलेंगे कई राज
