Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Vikramaditya Vedic Clock: सीएम मोहन यादव करेंगे वैदिक घड़ी का लोकार्पण, चौंका देगी खासियत
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Vikramaditya Vedic Clock: सीएम मोहन यादव करेंगे वैदिक घड़ी का लोकार्पण, चौंका देगी खासियत

divya mistry September 1, 2025

Vikramaditya Vedic Clock: मध्यप्रदेश की राजधानी एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार सुबह 11 बजे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण और इसका मोबाइल ऐप लोकार्पण करेंगे. यह आयोजन सिर्फ तकनीक और परंपरा का संगम ही नहीं होगा, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरक संदेश भी लेकर आएगा.

Vikramaditya Vedic Clock
Vikramaditya Vedic Clock

Vikramaditya Vedic Clock: अनावरण और युवा संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11 बजे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण करेंगे और इसके मोबाइल ऐप को लॉन्च करेंगे. इसी मौके पर “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी: भारत के समय की पुनर्स्थापना की पहल” विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम होगा.

Vikramaditya Vedic Clock: वैदिक घड़ी की खासियत

यह विश्व की पहली घड़ी है जो भारतीय काल गणना पद्धतियों पर आधारित है. लखनऊ स्थित आरोहण संस्था के इंजीनियर आरोह श्रीवास्तव और उनकी टीम ने इस घड़ी का विकास किया है…

Vikramaditya Vedic Clock: 24 घंटे की जगह 30 मुहूर्त है…

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी में पारंपरिक 24 घंटे की जगह 30 मुहूर्त होते हैं, जिनमें प्रत्येक मुहूर्त 48 मिनट का होता है… यह सूर्योदय से सूर्योदय तक के समय को मापती है और पंचांग, नक्षत्र, योग, करण, व्रत, त्यौहार, मौसम, ग्रह-नक्षत्र स्थिति, शुभ मुहूर्त और कृषि संबंधित भविष्यवाणियों जैसी जानकारी प्रदान करती है… यह घड़ी भारतीय समय पद्धतियों को पुनः स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम है… इस घड़ी के साथ ही एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है. यह ऐप 189 भाषाओं में उपलब्ध है.

वैदिक समय, सूर्य उदय-अस्त की मिलेगी जानकारी

Vikramaditya Vedic Clock: इसके माध्यम से उपयोगकर्ता वैदिक समय, सूर्य उदय-अस्त, 30 मुहूर्तों की जानकारी, शुभ-अशुभ मुहूर्त, मौसम की जानकारी, तापमान, हवा की गति, आर्द्रता, GMT और IST समय जान सकते हैं. धार्मिक कार्यों, व्रत और साधना के लिए अलार्म और नोटिफिकेशन की सुविधा भी ऐप में उपलब्ध है. विक्रमादित्य वैदिक घड़ी न केवल भारतीय संस्कृति और विज्ञान का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय समय पद्धतियों की पहचान को भी मजबूत करेगी.

पीएम मोदी ने उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का किया था उद्घाटन 

Vikramaditya Vedic Clock: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पहल को भारतीय संस्कृति और विज्ञान के अद्भुत संगम के रूप में प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि यह घड़ी भारतीय समय पद्धतियों की पुनर्स्थापना और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन किया था, जिसे देश और दुनिया में अच्छा प्रतिसाद मिला.

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi: 01 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”
Next: SCO में आतंकवाद को लेकर बोले PM मोदी – कुछ देश आतंकवाद को शरण देते हैं, पाकिस्तान की मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा

Related Stories

War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
  • CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.