Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Vikram Microprocessor: ‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ CM साय ने दी पीएम मोदी को बधाई
  • छत्तीसगढ़

Vikram Microprocessor: ‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ CM साय ने दी पीएम मोदी को बधाई

Narendra Singh September 3, 2025

सेमीकॉन इंडिया 2025 इवेंट में देश की पहली पूरी तरह से स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर चिप ‘विक्रम’ को लॉन्च किया गया है. ये चिप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की सेमीकंडक्टर लैबोरेट्री (SCL) ने बनाई है और इसे खास तौर पर अंतरिक्ष मिशनों के लिए तैयार किया गया है

भारत के लिए गर्व का पल-सीएम

मुख्यमंत्री साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता स्वर्णिम भारत की नई पहचान है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस खास मौके पर कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप आज भारत ने तकनीक के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है. Semicon India 2025 सम्मेलन में देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च किया गया है. यह उपलब्धि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार क्षमता का सशक्त प्रमाण है.

पीएम मोदी को दिया सफलता का क्रेडिट

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘विक्रम’ प्रोसेसर का निर्माण पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है. यह प्रोसेसर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस लॉन्च व्हीकल्स के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है. इससे न केवल भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी को मजबूती मिलेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का परिचय देगा.विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत ने अर्धचालक निर्माण (Semiconductor Manufacturing) के क्षेत्र में जिस तीव्रता से प्रगति की है, वह विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है.

भारत अब केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता- CM

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की युवा इंजीनियरिंग प्रतिभा और वैज्ञानिक समुदाय की मेहनत का भी परिणाम है. आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर का निर्माण यह संदेश देता है कि भारत अब केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता और वैश्विक तकनीकी नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा है.

यह भारत का क्रांतिकारी कदम-सीएम

साय ने कहा कि डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को यह सफलता और अधिक गति प्रदान करेगी. स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर न केवल अंतरिक्ष अनुसंधान बल्कि रक्षा, संचार और अन्य उच्च तकनीकी क्षेत्रों में भी उपयोगी सिद्ध होगा. यह भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है.

Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Kohli Fitness Test: BCCI की अनुमति से विराट कोहली ने इंग्लैंड में पास किया फिटनेस टेस्ट!
Next: dam collapse: बलरामपुर में बांध फूटा, 4 की मौत 3 लोग लापता – धान-टमाटर की फसल बर्बाद, 60 बकरियां भी बह गईं

Related Stories

Husband Wife Suicide CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!

Hema Gupta March 2, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच
  • गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता
  • अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे
  • Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन
  • मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.