Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Vijay Shah and Colonel Sofia: विवादित बयान पर घिरे मंत्री विजय शाह ने मांगी माफी, कहा – कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी बहन हैं
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

Vijay Shah and Colonel Sofia: विवादित बयान पर घिरे मंत्री विजय शाह ने मांगी माफी, कहा – कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी बहन हैं

himani Shrotiya May 13, 2025

Vijay Shah and Colonel Sofia: खबर राजधानी भोपाल से है जहां मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह अपने एक विवादित बयान को लेकर घिर गए हैं। बतादे की  महू  दौरे पर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोग इसे महिला अधिकारी और भारतीय सेना के सम्मान के खिलाफ मान रहे हैं।

बयान में सेना की महिला अधिकारी का उल्लेख

अपने भाषण में विजय शाह ने कहा था, “पाकिस्तानियों ने हमारे लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को भेजकर उनकी ऐसी तैसी करवा दी।” इस टिप्पणी ने विवाद को जन्म दिया और इसे असंवेदनशील तथा अनुचित करार दिया गया।

सफाई में दी बहनों की बहादुरी की दुहाई

विवाद बढ़ने पर मंत्री विजय शाह ने सफाई देते हुए कहा, “हमारी बहनों के साथ जो कुछ हुआ था, उसका जवाब हमने उनकी ही भाषा में दिया है। मेरी बात को गलत संदर्भ में न लिया जाए। हमारी बहनों ने सेना के साथ मिलकर दुश्मनों को करारा जवाब दिया है।”

संगठन ने लिया संज्ञान, मंत्री को किया तलब

बयान के बाद भाजपा संगठन ने भी मामले को गंभीरता से लिया। मंत्री विजय शाह को प्रदेश बीजेपी दफ्तर बुलाया गया, जहां उनकी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से बंद कमरे में मुलाकात हुई। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं करेगी।

Read More: PM Modi Adampur Air Force Station: जवानों को संबोधित कर बोले PM- ‘भारत माता की जय से दुश्मनों के कलेजे कांपते हैं’ हम घर में घुसकर मारेंगे

Vijay Shah and Colonel Sofia: मंत्री ने मांगी माफी 

विवाद के बढ़ते दायरे को देखते हुए विजय शाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “अगर मेरे बयान से किसी समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी को ठेस पहुंची है तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं। कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी हैं, और मेरा परिवार भी सैनिक पृष्ठभूमि से है।

सोशल मीडिया पर विरोध, विपक्ष ने भी घेरा

मंत्री के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कई यूजर्स ने इसे महिला सशक्तिकरण के खिलाफ बताते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। वहीं विपक्षी दलों ने भी बयान को शर्मनाक बताया और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया क़ुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है।

पहलगाम के आतंकी देश को बाँटना चाहते थे, पर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश एकजुट था।

BJP-RSS की…

— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 13, 2025

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Agar Malwa Minor Girl Missing: वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग लड़की लापता, सिस्टम पर उठे सवाल
Next: Berasia Jal Ganga Enhancement: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विधायक विष्णु खत्री ने शुरू की बाह्य नदी पदयात्रा

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.