पुलिस ने कहा कि वह एक निजी सुरक्षा कर्मचारी है जो देर से आया था और उसके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। हालांकि, उसने यह बताने से इनकार कर दिया कि वह किसकी सुरक्षा में लगा था।

रैली में भीड़ बेकाबू
वहीं दूसरी तरफ, एक्टर विजय की रैली में भीड़ बेकाबू हो गई। रैली में सिर्फ 5,000 लोगों की अनुमति दी गई थी। लेकिन, बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। युवक-युवतियां और महिलाएं बैरिकेड फांदकर अंदर घुस गई। लोग विजय की एक झलक पाने के लिए पेड़ों पर भी चढ़ गए।
भीड़ काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
Vijay Puducherry Rally Pistol Incident: 41 लोगों की हुई थी मौत
बता दे कि, 27 सितंबर को करूर में TVK की रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद विजय की यह पहली जनसभा थी। वहीं तमिलनाडु सरकार ने विजय को रैलियां निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
Read More: भगदड़ के बाद पहली बार विजय की सभा, चुनाव प्रचार किया शुरू, DMK पर लगाए आरोप
विजय ने DMK पर साधा निशाना
Vijay Puducherry Rally Pistol Incident: विजय ने रैली को संबोधित करते हुए DMK पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि DMK पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि उनका काम ही लोगों को धोखा देना है। विजय ने पुदुचेरी के लोगों से कहा कि वे TVK को मौका दें और उन्हें वैसा न ठुकराएं जैसा कुछ लोग तमिलनाडु में करते हैं।
என் நெஞ்சில் குடியிருக்கும் புதுச்சேரி மாநில மக்களுக்கு என் அன்பான வணக்கம்.
எல்லைகள் கடந்து, மொழியாலும் மனத்தாலும் எப்போதும் இணைந்திருக்கும் நாம், ஒரு புதிய அரசியல் வரலாற்றுக்கான அத்தியாயத்தை இன்று புதுச்சேரி மண்ணில் தொடங்கியிருக்கிறோம்.
நிலப் பரப்பிலும், நிர்வாகக்…
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) December 9, 2025
एक्टर विजय ने यह भी कहा कि प्रशासनिक तौर पर भले तमिलनाडु और पुदुचेरी अलग हों, लेकिन भावना से दोनों एक ही हैं और दोनों के लोगों के बीच का रिश्ता कभी अलग नहीं हो सकता।
