Vijay Rashmika New Film Glimpse: साउथ इंडस्ट्री के फेमस स्क्रीन जोड़ी सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के दूसरे दिन ही उनकी न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का एक गाना और पोस्टर रिलीज किया गया है। यह दोनों की साथ में तीसरी फिल्म होगी।

रश्मिका और विजय की न्यू फिल्म का सॉन्ग जारी
ऐतिहासिक फिल्म ‘रणबाली’ में फेमस कपल ‘Virosh’नजर आएगी। इस फिल्म को राहुल सांकृत्यान ने डायरेक्ट किया है। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी। साथ ही एक सॉन्ग ‘o mere sajaan’ जारी किया है, जिसमें दोनों के लुक और दोनों की दमदार कैमेस्ट्री साफ दिखाई देती है। गाने के आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। उन्हें इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
View this post on Instagram
‘ओ मेरे साजन’ सॉन्ग जारी
रणबाली फिल्म का पहला गाना आउट किया गया है। अजय-अतुल का संगीत है और श्वेता मोहन और जावेद अली ने इस गाने को गाया है।
मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि-
‘रणबाली टीम की ओर से एक खास सरप्राइज, हमारे रणबाली और जयम्मा के जीवन के इस खूबसूरत पल का जश्न मनाते हुए। ओ मेरे साजन (हिंदी) संगीत: अजय-अतुल, सिंगर: श्वेता मोहन, जावेद अली, गीतकार: क्षितिज पटवर्धन।’
पोस्टर जारी कर लिखा कि- ‘हमारे प्यारे राणाबाली और जयम्मा
हमेशा साथ ❤️
इस खास सरप्राइज के साथ उनके प्यार का जश्न मना रहे हैं।’
‘रणबाली’ कब होगी रिलीज?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक साथ फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया है। दोनों ही फिल्में काफी हिट रहीं और दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। अब दोनों फिल्म ‘रणबाली’ में एक साथ नजर आएंगे। शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी

26 फरवरी 2026 में की रश्मिका – विजय ने शादी
राजस्थान स्थित उदयपुर के शाही महलों और झीलों के बीच तेलुगु सिनेमा के चर्चित सुपरस्टार्स रश्मिका मंदान्ना और विजय देवेर्कोंडा ने 26 फरवरी 2026 गुरुवार की सुबहशादी के पवित्र बंधन में बंध गए। उन्होंने तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों ने इस खुशी को जाहिर करते हुए शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

