Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • VIDYA BHARTI ABHYAS: विद्या भारती के अभ्यास वर्ग की प्रदर्शनी का उद्घाटन, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया उद्घाटन
  • मध्य प्रदेश

VIDYA BHARTI ABHYAS: विद्या भारती के अभ्यास वर्ग की प्रदर्शनी का उद्घाटन, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया उद्घाटन

divya mistry March 4, 2025

VIDYA BHARTI ABHYAS: विद्या भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का उद्घाटन शारदा विहार, भोपाल में हुआ। इस कार्यक्रम के तहत तीन विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की गईं, जो संस्कृति, डिजिटल उपलब्धियां, और शिशु वाटिका पर आधारित है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इस अभ्यास वर्ग का शुभारंभ करेंगे, जिसमें देशभर से 700 से अधिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

VIDYA BHARTI ABHYAS
VIDYA BHARTI ABHYAS

इस आयोजन में विद्या भारती के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे.  प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से चर्चा में विद्या भारती के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शिक्षा प्रदान नहीं कर रहे, बल्कि वे संस्कार केंद्र के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि यह अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

VIDYA BHARTI ABHYAS: संस्कृति प्रदर्शनी : वीरांगनाओं और धरोहरों का सम्मान

इस प्रदर्शनी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती और वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर उनके शौर्य, व्यक्तित्व और योगदान को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही, मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, धार्मिक और दार्शनिक धरोहरों की महत्ता को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

VIDYA BHARTI ABHYAS: डिजिटल उपलब्धियां प्रदर्शनी : आधुनिक शिक्षा की झलक

इस प्रदर्शनी में विद्या भारती द्वारा बालक-बालिका के सर्वांगीण विकास के लिए की जाने वाली डिजिटल गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों एवं शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है।

शिशु वाटिका प्रदर्शनी : खेल-खेल में शिक्षा

विद्या भारती द्वारा संचालित 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की अवधारणा पर विशेष जोर दिया गया है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: tamil nadu people should have children soon : तमिलनाडु के CM ने कहा जल्द बच्चे पैदा करें
Next: Khandwa court 27 parrots released: खंडवा न्यायालय में 27 तोतों की हुई पेशी, कोर्ट ने दी खुले आकाश में उड़ने की आज़ादी

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.