Vidisha Accident News: मध्यप्रदेश के विदिशा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। 12 फरवरी गुरुवार देर रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार वाहन सूखे तालाब में गिर गई, जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया। इस हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मातम में बदली खुशी
मिली जानकारी के अनुसार, गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात ले कर जा रहे थे, जिसमें से एक तवेरा कार में 110 लोग सवार थे, अंधेरे में तेज रफ्तार होने की वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और कार 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी, जिससे यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, जिस जगह बारात लेकर जा रहें थे, वहां से महज 1 किलोमीटर ही दूर थे। चीख – पुकार सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और खून में लथपथ घायलों को अपने वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया।
3 की मौके पर मौत, 7 घायल
इस दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी (ड्राइवर) और 35 वर्षीय चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अशोक लोधी (25) , राज बोधी (14) ,बृजेश लोधी (27) और सुदीप लोधी (20) को चोटें लगी हैं।

3 की हालत गंभीर
45 वर्षीय भावसिंह लोधी और 10 वर्षीय ऋतुराज लोधी और एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इन तीनों घायलों को विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिर जब हालत और बिगड़ने लगी तो देर रात भोपाल रेफर कर दिया गया है।

कलेक्टर ने हॉस्पिटल पहुंचकर घटना की जानकारी ली
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अंशुल गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। एडीएम, तहसीलदार, सीएसपी, कोतवाली और सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

