राहुल गांधी वायनाड से 3.64 लाख वोटों से जीते थे
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही 15 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती हुई। वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही थी. दूसरे नंबर पर सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी और तीसरे नंबर पर बीजेपी की नव्या हरिदास रहे.
मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा के रमाकांत भार्गव ने जीत दर्ज की। शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी।
यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझानों में बीजेपी गठबंधन को 7 सीटों पर और सपा को 2 सीटों पर बढ़त मिली. अखिलेश का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी की करहल सीट पर सपा को बढ़त मिली। भाजपा ने अखिलेश के चचेरे भाई अनुजेश यादव को यहां से मैदान में उतारा था। 46 सीटों में से भाजपा 21 सीटों पर, कांग्रेस नौ सीटों पर और तृणमूल छह सीटों पर आगे चल रही है।
