
Watermelon Ambulance Video viral : गुना मंडी में लगाई दुकान

Watermelon Ambulance Video viral : मध्यप्रदेश के गुना में एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया. जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यूपी की एंबुलेंस, जिसे मरीजों की जान बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. वह यहां खुलेआम तरबूज ढोने और सड़क पर मंडी लगाने में उपयोग की जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य मॉडल पर सवाल खड़े होना शुरू हो गया है
यूपी की एंबुलेंस बेच रही तरबूज
उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पा रही है. वहीं, यूपी नंबर की एक एंबुलेंस मध्य प्रदेश के गुना में तरबूज ढोने और मंडी लगाने में काम आ रही है. इसका एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक मंडी में एंबुलेंस से तरबूज उतारते हुए नजर आ रहे हैं. इस सूत्रों के अनुसार, यह एंबुलेंस सीधे यूपी से गुना पहुंची, जहां एक आडत संचालक ने इसे बिना किसी डर के तरबूज मंडी के रूप में इस्तेमाल किया है.
एंबुलेंस से तरबूज का ट्रांसपोर्टेशन
मंडी में एंबुलेंस को देखते ही सभी लोग दंग रहे. लोग अंदेशा लगा रहे थे कि एंबुलेंस से किसी मरीज को लेकर आ गया गया है, लेकिन वह सभी उस वक्त हैरान रह गए, जब एंबुलेंस से मरीज की जगह तरबूजों को निकाला गया. इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम को वीडियो बना लिया था, जो कि काफी वायरल है. इस पूरी घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या सरकारी एंबुलेंस सेवा का इतना बड़ा दुरुपयोग बिना किसी मिलीभगत के संभव है?
latest updates के लिए हमें “Follow” करें!
आज की तेज़ रफ़्तार डिजिटल दुनिया में, विश्वसनीय, तथ्य-आधारित समाचारों से अपडेट रहना पहले से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण है। नेशन मिरर एक अग्रणी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, सनातन, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, देश की राजधानी दिल्ली, और तमाम राज्यों शहरो, विश्व से जुड़े मामलों और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सटीक, निष्पक्ष और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।
चाहे आप ब्रेकिंग न्यूज़, खोजी पत्रकारिता या विशेषज्ञ की राय की तलाश कर रहे हों, नेशन मिरर सुनिश्चित करता है कि पाठकों को भरोसेमंद और व्यावहारिक सामग्री मिले।
नेशन मिरर क्यों चुनें?
- ✅ निष्पक्ष रिपोर्टिंग: ऐसी खबरें जो तथ्य-जांच की गई हों और राजनीतिक रूप से तटस्थ हों।
- ✅ रीयल-टाइम अपडेट: महत्वपूर्ण घटनाओं को उनके सामने आने के साथ ही कवर करना।
- ✅ विविध श्रेणियाँ: राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, दुनिया और बहुत कुछ।
- ✅ खोजी पत्रकारिता: दबाव वाले मुद्दों पर गहन रिपोर्ट।
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और हेडलाइंस
नेशन मिरर होमपेज पर दुनिया भर की ताज़ा घटनाओं से अपडेट रहें। होमपेज पर कई श्रेणियों में रीयल-टाइम न्यूज़ अपडेट की सुविधा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप कभी भी महत्वपूर्ण कहानियों से कभी न चूकें।
