nation mirror
गुनाह बोलता है में देखिए छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी अपराध खबरें— रायपुर: कारोबारी के घर हुई 70 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। घर का रसोइया ही वारदात का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। रायपुर: साइबर ठगी की रकम से सोने के सिक्के खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश। तीन आरोपी गिरफ्तार, 12 ग्राम सोना बरामद। बिलासपुर: सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और कथित अश्लील वीडियो के जरिए 10 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग के मामले में मध्य प्रदेश के कटनी से एक आरोपी युवती गिरफ्तार। बलौदाबाजार/रायपुर: ₹11.38 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में सीबीआई ने कंपनी डायरेक्टर, गारंटरों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मामले में जांच जारी है। अंबिकापुर: खुद को एसीबी अधिकारी बताकर आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी की कथित उगाही की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार। नोट: सभी मामलों में पुलिस और जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। आरोपियों पर लगे आरोपों का अंतिम निर्णय न्यायालय के आदेश के अनुसार होगा। Crime News, Breaking News और Exclusive Reports के लिए Nation Mirror को Subscribe करें। वीडियो को Like करें। Comment में अपनी राय बताएं। Bell Icon दबाकर हर अपडेट सबसे पहले पाएं।#GunahBoltaHai #Raipur #CrimeNews #CyberFraud #BankLoanScam #CBI #Blackmail #Police #BreakingNews #Chhattisgarh #MadhyaPradesh #HindiNews #NationMirror #Crime #Exclusive