हरदीप पुरी को चुनौती देने भोपाल पहुंचा 50 चुनाव लड़ने वाला शख्स! राज्यसभा के लिए ठोकी ताल | MP News

By: Chanchal Khedkar • Nov 02 2026 09:11:30 AM
मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट के उपचुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन उनके सामने चुनावी मैदान में उतरने के लिए तेलंगाना से कांते सयन्ना भोपाल पहुंच गए हैं।

कांते सयन्ना का दावा है कि वह लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद, राज्यसभा और यहां तक कि उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।

अब उनकी नजर मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट पर है। इसके लिए उन्होंने विधानसभा से नामांकन फॉर्म भी हासिल कर लिया है।

हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए उन्हें 10 विधायकों के प्रस्तावकों के हस्ताक्षर जुटाने होंगे।

क्या कांते सयन्ना हरदीप सिंह पुरी के सामने चुनावी चुनौती पेश कर पाएंगे? क्या उन्हें 10 विधायकों का समर्थन मिलेगा?

देखिए पूरी रिपोर्ट और बने रहिए Nation Mirror के साथ।

#HardeepSinghPuri #KanteSaianna #RajyaSabhaElection #MPNews #MadhyaPradesh #BhopalNews #RajyaSabhaBypoll #BJP #PoliticalNews #ElectionNews #IndependentCandidate #MPPolitics #BreakingNews #HindiNews #NationMirror

संबंधित सामग्री